कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्री हार गए लोकसभा चुनाव, ये हैं वो चेहरे
लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है लेकिन इसका दर्द कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन को भी आजीवन याद रहेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना दबदबा दिखाया है उससे एक बात तो यह साफ हो गई है कि विपक्ष एक बार फिर से विपक्ष में बैठने के लायक नहीं बचा और जिस तरीके से बीजेपी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है उससे विपक्ष को एक बात की सीख लेनी चाहिए कि उनके पार्टी के नेता कोई ऐसे उल्टे सीधे बयान आते हैं जिनकी वजह से उनकी पार्टी को अपनी जीत गंवाकर उसका ख़ामियाजा भुगतना पड़े। अब हम बात करने जा रहे हैं इस चुनाव में उनकी हार के बारे में, जिसमें कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हार गए हैं।
कौन है वह 9 पूर्व मुख्यमंत्री –

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की हार पर अफसोस जताया है लेकिन जबर्दस्त जीत और बहुमत के आगे यह हार काफी फीकी पड़ जाती है। लेकिन इन्हीं सबके बीच कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हार गए हैं तो चलिए जानते हैं उन कांग्रेसियों के बारे में जिन कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हार गए हैं।
कांग्रेस के 9 मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हार गए हैं और इनमें सबसे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हैं, दूसरे नंबर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तीसरे नंबर पर हरीश रावत, चौथे नंबर पर अशोक चव्हाण, पांचवें नंबर पर सुशील कुमार शिंदे, छठे नंबर पर एम वीरप्पा मोइली, सातवें नंबर पर नबम तुकी, आठवें नंबर पर मुकुल संगमा, और नौवें नंबर पर दिग्विजय सिंह हैं। यह कांग्रेस के वही दिक्कत चेहरे हैं जिनकी एक जमाने में तूती बोलती थी लेकिन आज उनके कार्यों के आधार पर जनता ने इन्हें ठीक उसी प्रकार वोट दिया है जिस प्रकार से इन्होंने जनता के साथ अपना वायदा और साथ निभाया था।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 काफी दिलचस्प रहा साथ साथ हैं सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला अमेठी मैं देखने को मिला जहां पर वंशवाद को चोट करते हुए जनता नहीं इस बार भारतीय जनता पार्टी की उस महिला को जीत का सेहरा पहना दिया जिसको प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार पहचानने से इंकार कर दिया था।
हालांकि प्रियंका ने यह गलती जानबूझकर की थी लेकिन उन्हें अब गलती पर जरूर पछतावा हो रहा होगा कि अगर उन्होंने इसमें थी रानी को गंभीरता से लिया होता तो शायद अमेठी की सीट वह बचाने में थोड़ी बहुत कामयाब हो सकती थीं। फिलहाल कांग्रेस के 9 पूर्वमुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हार गए हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

