योगी आदित्यनाथ मोदी बधाईFeatured Article News politics Trending 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से यूपी की कमान संभाली थी तब से उन्होंने एक के बाद एक इतने एनकाउंटर करवाए की पत्रकारों ने उनका नाम एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सीएम रख दिया। अपनी तेजतर्रार छवि के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग की गाज भी गिरी जब उनके बयान के कारण उन्हें 2 दिन की चुनावी रैली पर प्रतिबंध झेलना पड़ा लेकिन इन सबके बाद जो परिणाम आया है उससे बीजेपी का हर एक शख्स अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने –

योगी आदित्यनाथ मोदी बधाई

ए एन आई समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। सीएम योगी ने बधाई देते हुए कहा कि –

मैं प्रधानमंत्री मोदी को इस जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। भारतीय जनता पार्टी पहली बार 300 के आंकड़े को छू रही है और एनडीए 350 के आंकड़े को। मैं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी बधाई देता हूँ।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग के नोटिस का दिया करारा जवाब

इससे पहले अमित शाह ने भी ट्वीट करके करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

कन्या पूजन करते करते योगी आदित्यनाथ को आया गुस्सा कहा, बाहर निकालो इन्हें

 

गौरतलब है कि थोड़ी ही देर में परिणाम पूरी तरीके से घोषित हो जाएंगे और किस राजनीतिक पार्टी ने कितनी सीटों पर जीत हासिल की यह भी तय हो जाएगा फिलहाल एक बात तो तय हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में आ रही है। और इतनी जबर्दस्त जीत को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 96 रैलियां की हैं। यही वजह रही कि यूपी में भी बीजेपी को ज्यादातर सीटों पर जीत ही हासिल हुई है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई दरियादिली, लोग हो गए भावुक

Related posts

Leave a Comment