साथ चलना चाहते नरेंद्र मोदीFeatured Article News politics Trending 

सबके साथ चलना चाहते हैं नरेंद्र मोदी, पढ़िए पूरी ख़बर

लोकसभा चुनाव 2019 का महा समर अब खत्म हो चुका है और कुछ ही समय में लगभग सभी सीटों के परिणाम पूर्ण रूप से घोषित हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की मुखर विरोधी और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने दोपहर में ही इस बात का अंदाजा लगा लिया था कि केंद्र में इस बार मोदी सरकार आने वाली है और उन्होंने दोपहर में ही जीतने वाली पार्टी के लिए बधाई संदेश दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी भी अपनी जीत की खुशी का इजहार पार्टी मुख्यालय पर बड़ी जोरों शोर से कर रही है। पार्टी कार्यालय से संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह सब के साथ चलना चाहते हैं।

और क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने –

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उस समय जोरदार स्वागत हुआ जब वह दोनों लोग कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए मुख्यालय पहुंचे। मामूली सुरक्षा के बीच मोदी और शाह की जोड़ी को देखकर कार्यकर्ताओं का हुजूम कुलांचे मारने लगा और लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में जीत की जश्न का पहला अध्याय शुरू हुआ और राष्ट्र को इस जीत का संबोधन दिया गया, क्योंकि नरेंद्र मोदी सबके साथ चलना चाहते हैं।
नरेंद्र मोदी सबके साथ चलना चाहते हैं इसलिए उन्होंने दिल्ली स्थित मुख्यालय से संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है। मोदी ने कहा है कि – ” चुनावों के बीच क्या हुआ,  मेरे लिए वह बात बीत चुकी है। हमें सबको साथ लेकर चलना है। घोर विरोधियों को भी देश हित में उन्हें साथ लेकर चलना है। इस प्रचंड बहुमत के बाद भी नम्रता के साथ लोकतंत्र की मर्यादाओं के बीच चलना है। संविधान हमारा सुप्रीम है, उसी के अनुसार हमें चलना है।” नरेंद्र मोदी सबके साथ चलना चाहते हैं और उनकी इसी सोच ने कार्यकर्ताओं के अंदर एक नए उत्साह और उमंग को भर दिया है।
गौरतलब है कि जीत के बाद संबोधन देते हुए अमित शाह ने भी एक खास जानकारी साझा करते हुए कहा है कि 50 साल बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ धानमंत्री बनने जा रहा है, यही वजह है कि नरेंद्र मोदी सबके साथ चलना चाहते हैं।

Related posts

Leave a Comment