अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की ऐसी है स्थिति
लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान आने शुरू हो गए हैं और जैसा कि भारतीय मीडिया के कई सारे टेलीविज़न न्यूज़ चैनल द्वारा यह बताया गया था कि एग्जिट पोल की मानें तो भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी और एग्जिट पोल का यहां आंकड़ा काफी हद तक सही भी साबित होता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि शुरुआती रुझान में बीजेपी ने ताबड़तोड़ लीडिंग देते हुए आगे चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी से अमेठी लोकसभा सीट की उम्मीदवार भी किसी से पीछे नहीं हैं, जी हां, अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की स्थिति ऐसी है।
कितने वोटों से आगे चल रही हैं स्मृति ईरानी –
#Elections2019 : BJP's Smriti Irani leading with over 4300 votes from Amethi pic.twitter.com/vLRd0AySyt
— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2019
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमेठी लोकसभा सीट के प्रत्याशी स्मृति ईरानी शहनाई न्यूज एजेंसी ने बात करने के दौरान इस बात का पता लगाया कि स्मृति ईरानी अमेठी सीट पर किस स्थिति में बनी हुई है। न्यूज़ एजेंसी से बात करने के दौरान स्मृति ईरानी ने बताया कि अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की स्थिति ऐसी है कि वह 4300 वोटों से आगे चल रही हैं।
आग बुझाने के लिए जब दौड़ पड़ीं स्मृति ईरानी
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने वायनाड सीट से भी नामांकन भरा था फिलहाल राहुल गांधी ने 8 सीट से ही आगे चल रहे हैं लेकिन स्मृति ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए अमेठी की सीट पर उन्हें चुनौती दे रखी है।
इस सीट पर स्मृति ईरानी की स्थिति ऐसी है कि उन्होंने राहुल गांधी को 4000 से भी ज्यादा वोटों से पछाड़ रखा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तोड़ मरोड़ कर पेश करने के कारण फंस गए राहुल गांधी
फिलहाल काउंटिंग बड़ी तेजी से हो रही है और कहा जा रहा है कि इस सीट पर ईरानी की स्थिति ऐसी है कि अगर यही रुझान लगातार बने रहे तो स्मृति इस बार अमेठी के उस इतिहास को बदल देंगे जिस इतिहास ने लगातार राहुल गांधी को जीत का सेहरा पहनाया था फिलहाल अमेठी से स्मृति ईरानी की स्थिति काफी मजबूत है और वह हजारों वोटों से आगे चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जाएगा अगर वह अमेठी सीट पर जीत हासिल कर लेती है। वहीं राहुल गांधी का अमेठी की जनता के लिए किया गया विकास भी इसी चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक लिस्ट हुई ज़ारी

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

