पत्नी के मुंह पर तेज़ाब फेंक, दिया तलाक़
महिला किसी भी समाज किसी भी देश और किसी भी रूप में एक ऐसी कड़ी है जिसके बिना शायद किसी कहानी को पूरा ही नहीं किया जा सकता है लेकिन आज महिलाओं की जो स्थिति देखने को मिल रही है उससे इस बात का दुख होता है कि हमारा समाज 21वीं सदी में तो चल रहा है लेकिन उसके विचार अभी भी 21 फीट नीचे कुंठित विचारों में दबे होकर, कई महिलाओं की आजादी का गला घोट रहे हैं। जी हां एक ऐसे ही खबर पाकिस्तान से सुनने को मिली है जहां पर एक पति ने पत्नी के मुंह पर तेज़ाब फेंक, उसे तलाक़ दे दिया।
सुनिए पूरी कहानी उसी की जुबानी –
Oh Pakistan! The country where one can throw acid on one's wife's face and then divorce her because she has a hair cut. He lives to tell boast of his manliness and gets put in his place a female reporter. pic.twitter.com/9DeSc8XwKz
— Tarek Fatah (@TarekFatah) May 21, 2019
दरअसल जिस शख़्स ने पत्नी के मुंह पर तेजाब फेंक उसे तलाक दिया है, वह शख्स पाकिस्तान का रहने वाला है। एक विदेशी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने के दौरान उस व्यक्ति ने इस बात से पर्दा उठाया कि कैसे उसने अपनी पत्नी को छोटी सी बात पर तेज़ाब फेंकने की बात ठान ली और उसने ऐसा करने के बाद उसे तलाक भी दे दिया।
7-8 दिनों तक नहीं नहाता था पति, पत्नी ने मांगा तलाक
महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने के दौरान उस शख्स ने अपना चेहरा ढका हुआ था और जब महिला पत्रकार ने उससे इस बारे में सवाल पूछा कि आखिर तुमने अपना चेहरा क्यों ढका है तो उसने कहा कि आखिर उसने जो काम किया है वह काफी घिनौना है और इस वजह से उसे शर्म आती है इसलिए वह अपने चेहरा ढक रखा है।
अमेजॉन के सीईओ ने लिया तलाक, बना दिया पत्नी को दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला
इस वीडियो में भावुकता का कल उस शख्स़ के चेहरे पर बिल्कुल साफ देखने को मिलता है जब उससे इस बारे में पूछा जाता है कि- ” क्या तुम्हारी पत्नी खूबसूरत थी जब तुमने उस पर तेजाब नहीं फेंका था ? तो उस व्यक्ति ने भावुक होकर जवाब दिया कि – ” हां वह खूबसूरत थी।”
बेगम मलाइका से तलाक के बाद “छुट्ठे सांड” के नाम से ट्रोल हुए अभिनेता अरबाज खान
आपको बता दें कि इस शख्स ने अपनी पत्नी के ऊपर इसलिए तेजाब डाल दिया कि उसका अपनी पत्नी से रोज झगड़ा होता था और 1 दिन उसकी पत्नी ने अपने बाल कटवा लिए जिसकी वजह से उसे इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी के मुंह पर तेजाब फेंक दिया।
तेजाब फेंकते वक्त उसकी पत्नी को इस बात का अंदाजा हो गया था कि उसका पति उसके ऊपर तेजाब फेंकने वाला है इसलिए उसकी पत्नी ने अपने चेहरा हटाने की कोशिश की लेकिन उसके बाएं हिस्से के चेहरे पर तेजाब पड़ गया और उसका चेहरा ख़राब हो गया।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

