10वीं और 12वीं के रिजल्टEducation Featured Article News Trending 

10वीं और 12वीं के रिजल्ट में है कोई दिक्कत, तो यहां करें शिकायत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को घोषित कर ही दिया गया। इससे पहले कहा जा रहा था कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को मई महीने के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया गया है और अब 10वीं और 12वीं के छात्रों के रिजल्ट को आज जारी कर दिया गया लेकिन अगर आपको इस रिजल्ट से किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यहां करें शिकायत – 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के बाद छात्रों के लिए एक सेल का गठन किया है जिससे जिन छात्रों को परीक्षा संबंधित रिजल्ट से शिकायत है वह छात्र आसानी से इस साल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उसका हल ढूंढ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा बोर्ड ने मुख्यालय सहित पांच क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रीवेंस सेल का गठन किया है जिनमें प्रयागराज मेरठ और बरेली जैसे शहर के नाम शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ने मुख्यालय के अलावा जिन छह क्षेत्रीय कार्यालय का गठन किया है उनमें हेड ऑफिस प्रयागराज, रीजनल ऑफिस प्रयागराज, रीजनल ऑफिस मेरठ, रीजनल ऑफिस बरेली, रीजनल ऑफिस वाराणसी, रीजनल ऑफिस गोरखपुर शामिल हैं।
वही छात्र अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को जानने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जा सकते हैं।
गौरतलब है कि इस बार दसवीं का रिजल्ट सबसे पहले बिहार बोर्ड ने जारी करके इतिहास रच दिया था, क्योंकि बिहार बोर्ड के द्वारा 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी कर दिया गया जो आज तक किसी भी बोर्ड ने नहीं जारी किया है। इसी दौड़ में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी जो रिजल्ट मई के अंत तक में जारी किया जाता था उसे इस बार अप्रैल महीने में ही जारी कर दिया।

Related posts

Leave a Comment