दसवीं की परीक्षा में कैसे गौतम रघुवंशी ने किया टॉप, पढ़ें ये ख़बर
10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम को आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा जारी कर दिया गया जिनमें कई छात्रों की किस्मत खुली तो वहीं कई छात्रों को निराशा हाथ लगी। लेकिन इन्हें रस्साकशी के बीच कुछ छात्र उस दौड़ में जीत चुके हैं जो टॉपर की रेस होती है। जी हां हम बात कर रहे हैं दसवीं की परीक्षा के टॉपर गौतम रघुवंशी की जिन्होंने दसवीं की परीक्षा में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रश्नों को चुटकियों में हल करते हुए, टॉप किया है।
गौतम रघुवंशी ने ऐसे किया टॉप –
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जिसमें दसवीं की परीक्षा में बाजी मारते हुए गौतम रघुवंशी ने टॉप कर दिया। गौतम रघुवंशी में 600 नंबर में से 583 नंबर हासिल किया है। वहीं उनके पास प्रतिशत को देखा जाए तो उनका पास प्रतिशत 97.17 % है। गौतम रघुवंशी से जब उनके सफलता के बारे में पूछा गया कि उनको सफलता कैसे हासिल हुई तो उन्होंने इसका श्रेय अपने गुरुजनों और घर वालों को दिया।
गौतम रघुवंशी से जब दसवीं की परीक्षा में टॉप करने के राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता पिता और मेरे गुरुजनों को जाता है, उन्होंने कहा कि मैं आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता हूं, और देश की सेवा करना चाहता हूं। वहीं गौतम रघुवंशी ने अपने स्कूल के बारे में बात करते हुए कहा कि, उन्हें जितना अपने घर से मिला उससे भी कहीं ज्यादा उन्हें स्कूल के द्वारा सपोर्ट मिला और उन्हें जो अध्यापकों के द्वारा पढ़ाया जाता था उस विषय में भी उन्हें बहुत मदद मिली जिसकी वजह से उन्होंने आज यह परचम लहराया है
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को आज जारी किया है वहीं 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पहले मई और जून महीने तक नहीं जारी होते थे लेकिन इस बार बोर्ड ने सक्रियता दिखाते हुए 10वीं 12वीं के छात्रों को अप्रैल महीने में ही खुशखबरी सुना दी है। वहीं परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

