काफी रोमांचक है ‘सनी लियोन’ और उनके पति ‘डेनियल वेबर’ की लव स्टोरी
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड की हॉटेस्ट क्वीन ‘सनी लियोन’ और उनके पति ‘डेनियल वेवर’ के बारे में| जिन्होंने कुछ साल पहले से ही बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना शुरू किया है| जब से सनी लियोन की बॉलीवुड में एंट्री हुई है| तब ही से वो किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं|
‘आमिर खान’ की पहली प्रेम कहानी. जो सत्रह साल तक चली

लेकिन इस बीच उनके पति डेनियल ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा| चाहे वो एडल्ट फिल्मों का दौर रहा हो या बॉलीवुड में आने के बाद कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो| अपने प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका भी डेनियल कभी नहीं छोड़ते| एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन ने खुलासा किया कि पहली मुलाकात में उन्हें डेनियल के लिए प्यार का अनुभव नहीं हुआ था|
सनी ने कहा कि वो पहली बार किसी दोस्त के क्लब में डेनियल से मिली थी| डेनियल ने आगे बताया कि यह कोई बहुत ही ज्यादा गहरी मुलाकात नहीं थी, न हीं पीछे कोई वायलिन बजा रहा था और ना ही कोई उड़ते हुए दिल थे| सनी ने अपनी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए बताया कि डेनियल और उन्होंने पहली बार ई-मेल पर बातचीत की थी| इसके बाद दोनों ने अपने फोन नंबर का आदान प्रदान किया| डेनियल ने इसके बाद उनसे डेट के लिए पूछा?
जल्द ही आने वाली है ‘सैफ अली खान’ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’

सनी लियोनी ने बताया कि वह अपनी पहली डेट पर 3 घंटे लेट पहुंची थी| लेकिन डैनियल एक जेंटलमैन की तरह उनका वेट करते रहे| उसके बाद जब सनी आयीं तो डेनियल ने कहा कि मेरा इंतजार खत्म हो गया था| मेरे लिए खुशियों का पल आ चुका था| हमने काफी देर तक बिना रुके बातचीत की | वह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा जीना चाहूंगा|
सनी ने बताया कि दोनों काफी समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे| उसके बावजूद दोनों के प्यार में कभी दूरियां नहीं आयीं|

Writer, Storyteller, Dreamer



