एवेंजर्सEntertainment Hollywood News 

एवेंजर्स एंड गेम के लिए टूट गए प्री बुकिंग के सभी रिकॉर्ड

अपने भारत देश में रजनीकांत की फिल्मों के रिलीज होने के दौरान प्री बुकिंग टिकट के रिकॉर्ड को टूटते हुए देखा या सुना होगा। ऐसे ही कुछ दिनों पहले जब हमारे यहां बाहुबली फिल्म रिलीज हुई थी उस समय भारत में टिकट बुकिंग के नए-नए रिकॉर्ड बने मगर अब भारत वालों के दिलों दिमाग पर हॉलीवुड फिल्मों का भी क्रेज चढ़ने लगा है। हाल ही में रिलीज हुए एवेंजर्स एंड गेम के ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आए।

हॉलीवुड अभिनेता मार्वल की सुपर हीरो फ्रेंचाइजी द्वारा बनी फिल्म अवेंजर्स एंडगेम का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। मगर इस फिल्म को देखने के लिए पूरे विश्व में जिस तरह लोगों में बेचैनी है उससे यह अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि यह फिल्म विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है।

अमेरिका की दो टॉप टिकट बेचने वाली कंपनी फैनडेंगू और एटम ने इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म एवेंजर्स एंड गेम ने महज 6 घंटे में ही प्री टिकट बुकिंग के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह फिर मार्वल सुपर हीरो फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों और स्टार वॉर्स जैसी फिल्मों के टिकट बुकिंग के रिकॉर्ड को महज 6 घंटो में तोड़ कर आगे निकल गई।

फैनडेंगू फिल्म के मैनेजर एरिक डेविस ने बताया कि इस फिल्म ने टिकट सेल्स को लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने स्टार वार जैसी फिल्मों के टिकट बेचने के रिकॉर्ड को महज 6 घंटे में तोड़ा। इसी तरह एटम कंपनी की वेबसाइट के अनुसार फिल्म ने मोबाइल टिकट सर्विस को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म मार्वल सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की पहली फिल्मों की तुलना में पहले ही घंटे में 3 गुना ज्यादा टिकट बेचने में कामयाब रही।

फिल्म की कमाई के मामले में अब तक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अवतार है। वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म टाइटेनिक का नंबर आता है। पिछले वर्ष 2018 में इन्फिनिटी वार ने पूरे विश्व में 13167 करोड रुपए की कमाई की।

Summary
एवेंजर्स एंड गेम के लिए टूट गए प्री बुकिंग के सभी रिकॉर्ड
Article Name
एवेंजर्स एंड गेम के लिए टूट गए प्री बुकिंग के सभी रिकॉर्ड
Description
अमेरिका की दो टॉप टिकट बेचने वाली कंपनी फैनडेंगू और एटम ने इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म एवेंजर्स एंड गेम ने महज 6 घंटे में ही प्री टिकट बुकिंग के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment