रणबीर कपूरBollywood Entertainment 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते पर पूजा भट्ट ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया

इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन प्रेमी जोड़ों में की जाती है। वह दोनों अक्सर अपने प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फिल्म फेयर अवार्ड में दोनों ने लगभग अपने प्रेम का खुल्लम खुल्ला इजहार भी किया। ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते पर आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने एक बयान दिया है।

जब पूजा भट्ट के आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे आलिया भट्ट की जिंदगी का निजी फैसला बताया और कहा कि आलिया भट्ट अपने जीवन में कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हम आलिया भट्ट पर उनके जिंदगी का फैसला लेने के लिए कोई भी दबाव नहीं बनाते हैं। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और वह अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है और वह अपनी फिल्मों को चुनने का फैसला दिल से लेती हैं। फिल्म का चलना ना चलना दर्शकों के ऊपर होता है। मगर अगर फिल्म की कहानी अच्छी होती है तो आलिया भट्ट फिल्म के लिए हां कर देती हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जो फ्लॉप फिल्मों से भी मुझे बहुत प्यार है क्योंकि मेरी जिंदगी के असफलताओं ने मुझे मजबूत बनाया है।

कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते पर मोहर लगाई थी और उन्होंने दोनों के रिश्ते के लिए हामी भरी थी। सोनी राजदान ने कहा कि आलिया भट्ट एक सफल अभिनेत्री हैं और रणवीर कपूर एक प्यारा बच्चा है। ऐसे में आलिया भट्ट जो भी फैसला लेती हैं वह सही होगा। जहां पर वह खुश है मैं उसकी खुशी में खुश हूं। उसने अब तक किस को डेट किया है और वह आगे किसी डेट करेगी यह उसकी निजी जिंदगी का फैसला है। क्योंकि इससे उसे खुशी मिलती है इसके पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।

सूत्रों की माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का भारत आने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ऋषि कपूर इस समय विदेश में हैं। जैसे ही वह भारत आएंगे दोनों प्रेमी जोड़े शादी कर सकते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं और दोनों के अफेयर की खबरें भी काफी समय से आ रही हैं। जल्दी ही दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म कलंक बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। जिसके अच्छे कमाई करने की उम्मीद है।

Summary
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते पर पूजा भट्ट ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया
Article Name
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते पर पूजा भट्ट ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया
Description
हाल ही में फिल्म फेयर अवार्ड में दोनों ने लगभग अपने प्रेम का खुल्लम खुल्ला इजहार भी किया। ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते पर आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने एक बयान दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment