ऑस्ट्रेलियाई शैफ ‘सारा’ को डेट कर रहे है, ‘इम्तियाज अली’
बॉलीवुड को ‘जब वी मेट’ और ‘रॉकस्टार’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली को तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि डायरेक्टर इम्तियाज अली बॉलीवुड में एक हीरो बनने का ख्वाब लेकर आए थे। लेकिन वह हीरो तो नहीं बन सके लेकिन कई सारे लोगो को उन्होंने स्टार ज़रूर बना दिया।
डायरेक्टर इम्तिआज़ अली की एक्टर बनने की यह ख्वाहिश अनुराग कश्यप ने पूरी कर दी।दरअसल इम्तियाज अली ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राईडे’ में याकूब मेनन का किरदार निभाया था। फिल्म तो नहीं चली और ना ही इम्तियाज का एक्टिंग करियर। सूत्रों की माने तो इम्तिआज़ और अनुराग कश्यप काफी जिगरी दोस्त है। दोनों ने दिल्ली में साथ-साथ कई सारे प्ले किये है और दोनों मुंबई भी लगभग साथ ही आये थे।
बताते चलें कि इम्तियाज अली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म ‘सोचा ना था’ से की थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन उन्होंने हथियार नहीं डालें। इसके बाद उन्होंने अष्टविनायक प्रोडक्शन के साथ ‘जब वी मेट’ को डायरेक्ट किया। जब वी मेट इम्तियाज अली की अब तक की सबसे सुपरहिट है। इसके बाद उन्होंने ‘लव आजकल’ ‘रॉकस्टार’ ‘कॉकटेल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट किया।
इम्तियाज अली ने प्रीति अली से शादी की थी। लेकिन साल 2012 में उन्होंने यह शादी तोड़ दी। इस शादी से दोनों की एक लड़की भी है। जिसका नाम ईदा अली है। इसके बाद इम्तिआज़ की जिंदगी में एक लड़की आई। जी हां, बता दें कि इम्तियाज साहब शैफ सारा टोड को कुछ समय से डेट कर रहे है, जो कि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं।

Writer, Storyteller, Dreamer

