प्रधानमंत्री नरेंद्रElections 2019 News 

नेशनल कांफ्रेंस के नेता के द्वारा दिए गए बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमला

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ महागठबंधन ने भी विवादित बयानबाजी देकर चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। लेकिन आज जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता के द्वारा एक ऐसा बयान दिया गया जिसे आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता का पुरजोर विरोध किया है, प्रधानमंत्री ने चिंता जताई है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता पर किया पलटवार – 
उमर अब्दुल्ला ने बांदीपुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दिया है। जिसे देश के कई नेताओं के द्वारा अस्वीकार किया जा रहा है। दरअसल उमर अब्दुल्ला ने बांदीपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि –  “बाकी रियासत बिना शर्त के देश में मिले  पर हमने कहा कि हमारी अपनी पहचान होगी…. अपना कॉन्स्टिट्यूशन होगा…..हमने उस वक्त अपने सदर-ए-रियासत और वज़ीर-ए-आजम भी रखा था, इंशा अल्लाह उसको भी हम वापस ले आएंगे।”

उमर अब्दुल्ला के इस बयान के बाद भारतीय राजनीति में सुगबुगाहट बड़ी तेजी से हुई और भारतीय जनता पार्टी ने महागठबंधन के सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि – “कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए….आप मुझे बताइए कांग्रेस के साथी की पार्टी की यह मांग आपको मंजूर है ? हिंदुस्तान में किसी को भी मंजूर है ? वह कहते हैं हम घड़ी की सुई को पीछे ले जायेंगे और 1953 के पहले की स्थिति पैदा करेंगे  और हिंदुस्तान में दो प्रधानमंत्री होंगे कश्मीर का प्रधानमंत्री अलग होगा”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमर अब्दुल्ला के इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ साथ महागठबंधन के सभी दलों को आड़े हाथों लिया और उनसे पूछा कि उनका साथी दल इस तरीके की बात कैसे कर सकता हैं ?  पूरे महागठबंधन को इस बात का जवाब देना होगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019, 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जो 7 चरणों में संपन्न होगा।
देश दुनिया और राजनीति से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Related posts

Leave a Comment