देश छोड़कर ना जाने की शर्त पर रॉबर्ट वाड्रा को मिली जमानत
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत सरकार के द्वारा कई ऐसे लोग हैं जो भारत को हजारों करोड़ का चूना लगाकर देश छोड़कर भाग गए। और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देश के एक बड़े घराने के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को जमानत मिल गई है। जी हां, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा जो कि प्रियंका गांधी वाड्रा के पति भी हैं उनको अग्रिम जमानत मिल गई है दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत दी है
रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत –
रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है और इसे अब कांग्रेस पार्टी के द्वारा भुनाया भी जा सकता है। लेकिन रॉबर्ट वाड्रा को यह एक अग्रिम जमानत मिली है। खास बात यह है कि अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा को आदेश दिया है कि वह जांच में सहयोग करें। इसके साथ ही साथ रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट से यह भी सख्त निर्देश दिया गया है कि वह सबूतों से छेड़छाड़ ना करें। रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली कोर्ट के द्वारा ₹ 5 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।
रॉबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत मिलने के साथ-साथ रॉबर्ट वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा को भी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आपको जांच में पूरा सहयोग करना है और किसी भी सबूत से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करनी है खास बात यह है कि अदालत ने यह भी कहा है कि आपको गवाहों को प्रभावित नहीं करना है। इससे पहले 28 मार्च को जब सुनवाई हुई थी तो उस दौरान वाटर पर फैसला सुरक्षित रखा गया था।
हालांकि उस समय प्रवर्तन निदेशालय की ओर से रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत का विरोध किया गया था। वहीं ईडी ने कोर्ट से गुजारिश की थी कि रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी हैं, हमारे पास रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। वाड्रा सुबूत मिटा सकते हैं।
ईडी ने यह भी कहा था कि वाड्रा पर गंभीर आर्थिक अपराध का मामला है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए अगर कोई बहुत बड़ा आदमी है इसका मतलब यह नहीं कि वो जांच से बच जाए। वहीं उस समय वाड्रा की अग्रिम जमानत खारिज हो गई थी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था और और आज दिल्ली कोर्ट के द्वारा रॉबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत दे दी गई है।
गौरतलब है कि देश का करोड़ों रुपए लेकर भागने वाले लोगों के बारे में केंद्र सरकार ने लगातार पूरी कोशिश करके ऐसे भगोड़ों पर नकेल कसने की पुरजोर कोशिश की, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में खुलासा किया था कि विजय माल्या के मामले में उन्होंने बकाया रकम से ज्यादा की संपत्ति ज़ब्त की है। केंद्र सरकार के द्वारा जानकारी दी गई थी कि माल्या की 14 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

