687 फेसबुक अकाउंटNews Social Media Technology 

कांग्रेस से संबंधित 687 फेसबुक अकाउंट बंद

हाल ही में सोशल मीडिया की ओर से चुनाव आयोग को सोशल मीडिया आचार संहिता सौंपी गई थी। जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि अब सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और अब यह कार्रवाई बड़ी तेजी से शुरू हो चुकी है और फेसबुक के सबसे पहले निशाने पर आई है कांग्रेस पार्टी….. जी हां, फर्जी कंटेंट एवं सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वाले कई फेसबुक पेज को जो कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे उन्हें बंद कर दिया गया है।

687 अकाउंट किए गए बंद –

सोशल मीडिया आचार संहिता जब चुनाव आयोग को सौंपी गई थी तो उसके बाद यह कहा जा रहा था कि चुनाव आयोग जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा हालांकि इसमें थोड़ा समय जरूर लगा लेकिन कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि सोशल मीडिया पर अब फर्जी कंटेंट किसी भी सूरत में नहीं चलेगा क्योंकि चुनाव आयोग के द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए एक टीम गठित कर दी गई थी।
यह सोशल मीडिया के हर एक कंटेंट पर और फर्जी कंटेंट पर कड़ी नजर बनाई हुई थी। यही वजह है कि आज चुनाव आयोग के द्वारा इन फर्जी कंटेंट फैलाने वाले फेसबुक पेज और अकाउंट पर कड़ी कार्रवाई की गई, और फेसबुक ने चुनाव अयोग का सहयोग करते हुए इन 687 फेसबुक पेज को बंद किया है, जो कांग्रेस से कहीं ना कहीं से संबंध रखते थे और इन फर्जी फेसबुक पेज के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा था जिसको लाखों लोगों के द्वारा देखा जा रहा था जबकि हजारों लोग ऐसी पोस्ट को शेयर भी करते थे।
ए एन आई समाचार एजेंसी के द्वारा साझा किए गए ट्वीट में ऐसे फर्जी फेसबुक अकाउंट को हटाने की बात बताई गई है, जो फर्जी फेसबुक अकाउंट कांग्रेस से कहीं ना कहीं से संबंध रखते थे। हालांकि इस ट्वीट के जरिए 1 सैंपल भी दिया गया है जिसमें लिखा गया है कि “अगर किसी व्यक्ति की आमदनी ₹5000 है तो कांग्रेस सरकार उसके खाते में ₹7000 डालेगी।
मोदी जी के अन्याय के खिलाफ राहुल जी के न्याय का आह्वान” गौरतलब है कि फेसबुक में इस तरीके के फेसबुक पेज ऊपर इसलिए कड़ा रुख अख्तियार किया है क्योंकि ऐसे फेसबुक पेज ओं के द्वारा फर्जी कंटेंट फैलाया जा रहा था और लुभावने छाया चित्रों के माध्यम से देश की जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अब फेसबुक ने कांग्रेस से संबंध रखने वाले इन 687 फेसबुक पेजों को पूरी तरीके से बंद कर दिया है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Related posts

Leave a Comment