Featured Article Interesting 

बकिंघम पैलेस के ये अनजान तथ्य, आपको हैरान कर देंगे

दोस्तों, आपने बकिंघम पैलेस का नाम तो सुना ही होगा। अगर आपको कभी ब्रिटेन जाने का मौका मिले तो वहां जरूर जाए। कई एकड़ में फैला यह शाही महल आपको हमेशा आकर्षित करेगा। महारानी एलिजाबेथ का महल, जिसके अंदर की कई सारी बातें! आज हम आपको बताने जा रहे हैं

महारानी एलिजाबेथ का घर यानि बकिंघम पैलेस लंदन में स्थित है। ‘ड्यूक ऑफ बकिंघम’ ने 1703 में इस टाउनहाउस का निर्माण कराया था। इसके अंदर तकरीबन 775 कमरे बने हैं, जिसमें कि 19 स्टेट रूम है साथ ही साथ इसमें 22 रॉयल गेस्ट रूम है । इसमें स्टॉप बेडरूम की संख्या 188 है। इसके अंदर एक बहुत बड़ा सा ग्राउंड जो कि तकरीबन 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसके अलावा स्विमिंग पूल भी है।

बकिंघम पैलेस का गार्डन लंदन का सबसे बड़ा गार्डन है। गर्मियों के मौसम में महल के एक हिस्से को प्रदर्शनी के लिए हर साल अगस्त और सितंबर के बीच आम जनता के लिए खोल दिया जाता है।

दोस्तों, वैसे तो महल की अंदर परिन्दा भी पर नहीं मार सकता लेकिन काफी समय पहले ‘एडवर्ड जॉन्स’ नाम का एक आदमी, जो रॉयल फैमिली से बहुत ज्यादा इंप्रेस्ड था। वो तीन बार पैलेस की सिक्योरिटी को चकमा देते हुए पैलेस के अंदर घुस चुका है।

800 से ज्यादा लोगों का स्टाफ वहां पर रहता है, जो इसकी सुबह-शाम देखभाल करता है। पैलेस के अंदर 40,000 से ज्यादा बल्ब अलग-अलग कमरों में लगे हुए हैं।

महारानी पैलेस में है कि नहीं यह पता करने का एक बहुत ही आसान तरीका है। क्योंकि जब महारानी पैलेस में नहीं होती हैं तो यूनियन फ्लैग पैलेस के टॉप पर लहरा रहा होता है और जब महारानी होती हैं तो पैलेस के टॉप पर रॉयल स्टैंडर्ड फ्लैग लहरा रहा होता है

Summary
बकिंघम पैलेस के ये अनजान तथ्य, आपको हैरान कर देंगे -India Alive
Article Name
बकिंघम पैलेस के ये अनजान तथ्य, आपको हैरान कर देंगे -India Alive
Description
महारानी एलिजाबेथ का घर यानि बकिंघम पैलेस लंदन में स्थित है। 'ड्यूक ऑफ बकिंघम' ने 1703 में इस टाउनहाउस का निर्माण कराया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment