बॉलीवुड के कुछ जाने और अनजाने तथ्य
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 1990 तक बॉलीवुड के इकलौते ऐसे सुपरस्टार थे, जो फिल्म के लिए मेहनताना के तौर पर करोड रुपए या उससे ज्यादा फीस लिया करते थे।

अपनी उम्दा कहानी और जय-वीरू की जोड़ी के लिए मशहूर हुई फिल्म ‘शोले’ का फेमस डायलॉग ‘कितने आदमी थे’ 40 रिटेक के बाद उसे फाइनल किया गया था।
मधुर भंडारकर की फिल्म ‘हीरोइन’ के लिए फिल्म में करीना कपूर ने जितने महंगे कॉस्ट्यूम पहने हैं, उतने कभी किसी बॉलीवुड कलाकार को नहीं पहनाए गए। इस फिल्म में करीना ने जो कॉस्टयूम पहनी है उनमें से कुछ एक की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ तक थी। फिल्म के लिए कॉस्टयूम दुनिया के टॉप फैशन डिजाइनर्स ने तैयार किए थे।

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा अवार्ड मिलने का किताब दर्ज़ा प्राप्त है। इस फिल्म को 92 अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
बॉलीवुड में सफलता का पैमाना कहे जाने वाले 100 करोड़ का क्लब, 200 करोड़ का क्लब। इन आंकड़ों से बॉलीवुड की पहचान आमिर खान ने करवाई थी। आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। उनकी दूसरी फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

बात 1992 की है ,उस साल तीन फिल्में ऐसी आई थी। जिनके हीरोज को बेस्ट एक्टर अवार्ड मिलने की पूरी उम्मीद थी। जिसमें पहला नाम था ‘अनिल कपूर’ का। जिन्हें ‘बेटा’ फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए यह अवार्ड मिल सकता था। दूसरे थे, अमिताभ बच्चन! जिन्हें ‘खुदा गवाह’ फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था और तीसरे थे आमिर खान जिन्हे ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन यह अवॉर्ड दिया गया अनिल कपूर को उनकी फिल्म बेटा के लिए, इस बात से आमिर खान इतना नाराज हुए कि उन्होंने दोबारा कभी किसी अवॉर्ड फंक्शन में ना जाने की बात ठान ली।

Writer, Storyteller, Dreamer



