Breaking News Business Trending 

जानिए क्यों रद्द किया गया ओला का लाइसेंस

ओला कैब का नाम हर कोई सुना होगा और लगभग 50% लोग तो कम से कम ऐसे जरूर होंगे जिन्होंने ओला की सुविधा का इस्तेमाल एक बार अवश्य किया होगा। लेकिन इन दिनों ओला पर संकट के बादल छाए हुए हैं और अगले 6 महीने के लिए ओला की ब्रेक लगी रहेगी।
बेंगलुरु में 6 महीने के लिए रद्द किया गया है ओला का लाइसेंस – 
बेंगलुरु में आरटीओ के द्वारा कार्यवाही के दौरान ओला का लाइसेंस अगले 6 महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। जी हां बेंगलुरु जो कि भारत देश का काफी विस्तृत और मॉडर्न सिटी माना जाता है, में अगले 6 महीने के लिए ओला की सुविधा बिल्कुल नदारद रहेगी क्योंकि आरटीओ के द्वारा अगले 6 महीने तक ओला का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
ओला की सर्विस पर अगले 6 महीने के लिए बैन इसलिए लगाया गया है क्योंकि जांच में आरटीओ के द्वारा यह पाया गया है कि ओला ने लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया है। वहीं ओला पर बैन लगने के बाद अगले 3 दिनों के अंदर ओला को आरटीओ के सामने लाइसेंस पेश करने होंगे। दरअसल ओला की सर्विस पर जो बैन लगाया गया है वह, “शहर में ओला कंपनी के गैरकानूनी बाइक और टैक्सियों के इस्तेमाल किये जाने के कारण लगाया गया है साथ ही साथ बैन , कर्नाटक ऑन डिमांड ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी एग्रीगेटर्स रूल्स 2016 के मुताबिक यह बैन लगाया गया है।
ओला के इस लाइसेंस को रद्द करने के बाद ओला टैक्सी का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों पर प्रभाव पड़ेगा, और उन्हें अपने निजी वाहन या फिर प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा। बता दें कि ओला कैब के अलावा ओला टैक्सी, ओला बाइक, पर भी पूरी तरीके से बैन लगाया गया है। जिसके कारण अगले 6 महीने तक बेंगलुरु में ओला की किसी भी सुविधा का लाभ जनता को नहीं मिल पाएगा। हालांकि ओला के द्वारा इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है।
Summary
जानिए क्यों रद्द किया गया ओला का लाइसेंस
Article Name
जानिए क्यों रद्द किया गया ओला का लाइसेंस
Description
बेंगलुरु में आरटीओ के द्वारा कार्यवाही के दौरान ओला का लाइसेंस अगले 6 महीने के लिए रद्द कर दिया गया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment