रंग लगे हुए नोट क्या सच में नहीं बदलेगा बैंक, जाने आखिर क्या है इस खबर का पूरा सच
गौरतलब है कि होली के बाद आमतौर पर सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज वायरल होने लगते है कि अगर किसी नोट पर रंग लग जाएँ तो बैंक वाले उस नोट को नहीं बदलेंगे। मगर इस खबर की पूरी सच्चाई क्या है, ये आज हम आपको बताएंगे। बता दे कि रंग लगे हुए नोट बैंक वाले नहीं बदलेंगे वास्तव में इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। जी हां आरबीआई ने अब तक ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं निकाली है। हालांकि साल 2017 में आरबीआई ने नोट को लेकर एक गाइडलाइन तो जरूर निकाली थी। दरअसल होली के बाद आपने अक्सर देखा होगा कि दुकानदार या हम खुद भी वह नोट नहीं लेते जिन पर रंग लगा हुआ होता है। वो इसलिए क्यूकि इससे असली और नकली नोट की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है।
रिज़र्व बैंक गवर्नर शशिकांत दास ने बैंक्स से पूछा सस्ते लोन पर सख्त सवाल

इन तरीको से आसानी से छुड़ाया जा सकता है, होली का रंग
रंग लगे हुए नोट..
मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपके पास कोई रंग लगा हुआ या फटा हुआ नोट है तो आप आसानी से बैंक में जा कर उसे बदलवा सकते है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि कोई भी बैंक ऐसे नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकता। दरअसल साल 2017 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जी हां यह नोटिफिकेशन उन नोटों के लिए दिया गया था जो कट फट गए हो या जिनका रंग फीका पड़ गया हो या जिन पर रंग लगा हुआ हो। इसका मतलब ये है कि आप रंग लगे हुए नोट बैंक में जा कर बदलवा सकते है। इसके इलावा नोटिफिकेशन के अनुसार अगर किसी नोट पर कोई राजनीतिक नारा या संदेश लिखा हो तो उस नोट को निरस्त कर दिया जाएगा।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय रिपोर्ट : दिसंबर 2017 से 18 तक पैदा हुई 2 करोड़ नौकरियां
हालांकि आरबीआई का कहना है कि कई बार जानबूझ कर फाड़े गए नोटों की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। मगर यदि उन नोटों को ध्यान से देखा जाएँ तो पहचान की जा सकती है। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी पढ़ने के बाद आपको इस खबर की पूरी सच्चाई के बारे में पता चल गया होगा।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



