प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस के वंशवाद पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग के जरिए कांग्रेस के वंशवाद पर एक बार फिर से हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस हमेशा से वंशवाद को बढ़ावा देती आई है जिससे देश का नुकसान ही हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है कांग्रेस –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग के जरिए कांग्रेस के वंशवाद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को विभिन्न मुद्दों पर कठघरे में लाकर खड़ा किया और अपने ब्लॉग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि – ” वह 2014 की गर्मियों के दिन थे, जब देशवासियों ने निर्णायक रूप से मत देकर अपना फैसला सुनाया।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल पर हमला बोलते हुए लिखा कि 2014 में देशवासी इस बात से बेहद दुखी थे कि हम सबका प्यारा भारत आखिर फ्रेजाइल फाइव देशों में क्यों है? क्यों किसी सकारात्मक खबर की जगह सिर्फ भ्रष्टाचार, चहेतों को गलत फायदा पहुंचाने और भाई-भतीजावाद जैसी खबरें ही हेडलाइन बनती थीं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को फ्री स्पीच के मामले में भी दोषी ठहराते हुए कहा कि – वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां कभी भी स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता के साथ सहज नहीं रही हैं।
कोई आश्चर्य नहीं कि कांग्रेस सरकार द्वारा लाया गया सबसे पहला संवैधानिक संशोधन फ्री स्पीच पर रोक लगाने के लिए ही था। फ्री प्रेस की पहचान यही है कि वो सत्ता को सच का आईना दिखाए, लेकिन उसे अश्लील और असभ्य की पहचान देने की कोशिश की गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को अन्य कई मुद्दों पर भी घेरा है जिसमें उन्होंने संसद में हंगामा करने वाले लोगों को भी कहा है कि वह कौन सी शक्तियां थीं, जिन्होंने संसद में हंगामा किया ?
संसद की कार्यवाही में दखल देने के पीछे उनकी मंशा क्या थी ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करने के साथ-साथ अपनी पार्टी की मंशा भी जाहिर की, कि उनकी पार्टी देश हित के बारे में सोचती है ना कि वंशवाद के हित में सोचती है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस के वंशवाद पर हमला
Description
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग के जरिए कांग्रेस के वंशवाद पर एक बार फिर से हमला बोला है। मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है
Author
somendra singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


