प्रियंका गांधी मिर्जापुरElections 2019 politics Trending लोकसभा 2019 

यूपी के मिर्जापुर क्यों पहुँची प्रियंका गांधी ?

लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। कल प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा संगम स्थित बड़े हनुमान जी के दर्शन किए और उसके बाद गंगा जल का आचमन करके जलमार्ग के माध्यम से बनारस के लिए रवाना हुईं तो वहीं आज प्रियंका गांधी वाड्रा मिर्जापुर क्यों पहुंच गई यह जानना काफी दिलचस्प होगा।

रोड शो के लिए मिर्जापुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा –

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी प्रियंका गांधी वाड्रा बनी रहीं। इससे पहले वह प्रयागराज स्थित स्वराज भवन पहुंची और अपनी दादी के उस कमरे में गई जहां उन्होंने उनसे कहानियां सुनी थी। हालांकि उन्होंने उस कमरे की फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है।
हालांकि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से अपनी पूरी ताकत लगा रही है और इसी दौरान वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पहुंची हुई हैं। जी हां मिर्जापुर के चुनाव में प्रियंका गांधी ने आज एक रोड शो किया इस रोड शो में हजारों की तादाद में लोग प्रियंका गांधी को देखने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े।
मिर्जापुर में कांग्रेस समर्थकों के द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत भी किया गया। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी हाल ही में  सक्रिय राजनीति करने के लिए, मैदान में उतरी हैं इस वजह से लोग उन्हें देखने के लिए भी काफी उत्साहित रहते हैं और वह जहां भी जाती हैं लोग उन्हें जानने समझने के लिए जरूर पहुंच जाते हैं।
खास बात यह है कि जब प्रियंका गांधी प्रयागराज से बनारस के लिए जनमाध्यम से गई तो भाजपा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार की ही देन है कि प्रियंका गांधी बनारस के लिए जल मार्ग से जा पा रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि कांग्रेस कन्फ्यूजन ना पैदा करे।
फिलहाल प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम कर रही हैं लेकिन उनकी पति की मुश्किलें उतनी ही बढ़ी हुई है, जितनी कांग्रेस की….
क्योंकि कांग्रेस जहां एक ओर चौकीदार वाले तंज पर पिछले 2 दिनों से ट्विटर पर  बैकफुट पर नजर आ रही है तो वहीं रॉबर्ट वाड्रा की अगली सुनवाई 25 मार्च तक टाल दी गई है। फिलहाल प्रियंका गांधी का अगला प्रचार स्थान कौन सा होगा इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
Summary
यूपी के मिर्जापुर क्यों पहुँची प्रियंका गांधी ?
Article Name
यूपी के मिर्जापुर क्यों पहुँची प्रियंका गांधी ?
Description
प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा संगम स्थित बड़े हनुमान जी के दर्शन किए और उसके बाद गंगा जल का आचमन करके जलमार्ग के माध्यम से बनारस के लिए रवाना हुईं
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment