बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए जारी कर दिया शेड्यूल
बीसीसीआई ने आगामी 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए अधिकारी शेड्यूल में 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के मैचों की सारी जानकारी दी गई है।
23 से शुरू होकर 5 मई को खत्म होगा आईपीएल –
आईपीएल 2019 का 12वां संस्करण 23 मार्च 2019 से शुरू होकर 5 मई 2019 तक चलने वाला है। बीसीसीआई की तरफ से 39 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है, जिसमें मैच की तारीख, स्टेडियम, और टीम का नाम बताया गया है।
लेकिन बीसीसीआई की तरफ से देश में होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी तक क्वालीफायर्स फाइनल मैच की तारीख का एलान नहीं हुआ है।
इससे पहले बीसीसीआई की तरफ से घरेलू T-20 लीग आईपीएल का जो शेड्यूल जारी हुआ था उसमें केवल 17 मैचों की जानकारी दी गई थी लेकिन मंगलवार को जारी किए गए को भी मिला कर अब तक इस लीग के छपन में जो का ऐलान हो चुका है |
क्वालीफायर्स राउंड और फाइनल मैचों की तारीख का एलान अभी बाकी है हालांकि आईपीएल लीग 2019 के मैचों का शेड्यूल आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया है।
23 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के 12 वीं संस्करण का पहला मैच होगा इसमें सबसे दिलचस्प है कि यह मैच 11 वीं संस्करण की विजेता रही टीम चेन्नई सुपर किंग के साथ होगा वहीं चेन्नई सुपर किंग के साथ मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उतरने जा रही है।

आईपीएल की शुरुआत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयव चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होगा।
गौरतलब इस बार का आईपीएल काफी रोमांचक होगा क्योंकि पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग क्या इस बार भी मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब होगी या फिर ट्रॉफी पर किसी और का हक होगा।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

