‘पुलवामा हमले में जवानों की शहादत देश ना कभी भूला है, ना भूलेगा’: अजीत डोवाल
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुग्राम में भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत को याद करते हुए कहा कि- ‘राष्ट्र 40 जवानों की शहादत ना कभी भूला है, ना कभी भूलेगा। हमें किस मार्ग पर चलना है, ध्यय-प्रक्रिया क्या होगी साथ ही समय निधार्रण में हम पूरी तरह सक्षम है और आगे बढ़ने का हौसला भी रखते है। आतंकवादी और जो आतंकवादियों की साहयता कर रहे हैं लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे पास हर चुनौतियों का सामना करने का हौसला भी है और इरादा भी।’ डोवाल ने शहीदों के परिवार वालों को याद करते हुए कहा कि ‘देश उनको नमन करता है और हम उनके ऋणि हैं‘। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनकी हर जरुरतों के लिए उनके साथ खड़ा है।
अजीत डोवाल ने अपने 51 साल के भारतीय सुरक्षा से जुड़ाव को भी याद किया जिसमें 37 साल तक वो पुलिस बल का हिस्सा रहें। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ही एक ऐसा बल है जो विविधताओं से भरा हुआ है। कठिन से कठिन चुनौतियों में सीआरपीएफ हमेशा अहम योगदान निभाता है और निभाता रहेगा।
कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल राजीव आर भटनागर ने कहा कि इस साल सीआरपीएफ ने होली ना खेलने का फैसला किया है। देशवासियों को भी ये संदेश दिया जैश-ए-मोहम्मद जो देश के लिए बड़ा खतरा है उससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
पुलवामा हमले पर एक नज़र
बीते 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया था। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। आतंकी ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एक टाटा सूमो को एक जवानों से भरी बस के साथ भिड़ा दिया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों के इस कायरतापूर्ण हकरत ने पूरे देश को झकझोर दिया। जिसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 26 फरवरी 2019 को एयर फोर्स के जरिए एयर स्ट्राइक करते हुए 300 आतंकियों को मार गिराया।
देश दुनिया से जुड़ी और भी मजेदार खबरें अब सिर्फ India Alive पर.



