Trending लोकसभा 2019 

कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के द्वारा जारी की गई इस सूची में कई दिग्गज नेताओं के शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में भी 7 चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है।

चौथी सूची में यह राज्य हैं शामिल – 

कांग्रेस पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जो चौथी सूची जारी की गई है उसमें उत्तर प्रदेश के अलावा चार अन्य राज्यों के नाम भी शामिल हैं।  उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कांग्रेस की चौथी सूची में केरल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार दीप समूह के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
चौथी सूची के माध्यम से कांग्रेस ने अपने 27 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिनमें से उत्तर प्रदेश से 7, केरल से 12, छत्तीसगढ़ से 5, अरुणाचल प्रदेश से 2, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक 1 उम्मीदवार को कांग्रेस चुनावी मैदान में उतारने जा रही है।
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जिन सात लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं उन 7 लोकसभा सीटों में कैराना, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, बिजनौर, मेरठ, हमीरपुर और घोसी, शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस ने यह दांव बहुजन समाज पार्टी, और समाजवादी पार्टी को ध्यान में रखते हुए खेला है लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की ओर से और बहुजन समाज पार्टी की ओर से उपरोक्त सीटों में से कुछ सीटों पर कांग्रेस का खेल बिगड़ भी सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी के द्वारा तीन सूचियां जारी कर दी गई हैं जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। हालांकि आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक भी हुई थी लेकिन अभी तक कोई अहम जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है।
Summary
कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल
Article Name
कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए कौन-कौन से नाम हैं शामिल
Description
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के द्वारा जारी की गई इस सूची में कई दिग्गज नेताओं के शामिल हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment