क्या है “मैं भी चौकीदार कैंपेन” पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव 2019 अगले महीने 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और यह चुनाव सात चरणों में संपन्न होगा लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में पूरी तरीके से लगी हुई हैं ताकि वह 2019 में केंद्र में सरकार बनाकर अपनी सत्ता काबिज कर सकें। लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसा अनोखा कैंपेन- मैं भी चौकीदार कैंपेन” निकाला है जिसे देख कर विपक्ष के हाथ पांव फूल गए हैं और विपक्ष इस का तोड़ निकालने की कोशिश में लगा हुआ है तो चलिए जानते हैं क्या है वह कैंपेन जिसे भारतीय जनता पार्टी बखूबी भुना रही है।
कैंपेन का नाम है, ‘मैं भी चौकीदार ” –
भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव प्रचार के लिए कोई ऐसा तरीका ढूंढ निकालती है जो अन्य राजनीतिक पार्टियों को नहीं सूझता और भारतीय जनता पार्टी अपनी प्रचार प्रसार की काबिलियत के चलते ही हर तबके के लोगों तक पहुंच जाती है जिसका फायदा 2014 में भारतीय जनता पार्टी को बखूबी मिला और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने भी चौकीदार नाम के कैंपेन की शुरुआत की है जो काफी अनोखा है।
दरअसल ट्वीटर हैंडल पर खबर लिखे जाने तक मैं भी चौकीदार कैंपेन नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है और यह राहुल गांधी के उस तंज पर बनाया गया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था लेकिन राहुल गांधी का यह निशाना उन पर ही अब भारी पड़ रहा है।
क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने इसे जीत का हथकंडा बना लिया है और इसे सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से लोकप्रियता भी मिल रही है। अगर बात की जाए पिछले लोकसभा चुनावों की तो कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान बाजी ने कांग्रेस की नैया डूबा दी थी और इस बार लग रहा है कि राहुल गांधी के बयान के कारण कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।
ख़बर है कि “मैं भी चौकीदार” कैंपेन की टीशर्ट, झंडे और टोपियां बहुत जल्द ही मोदी समर्थकों तक पहुंचा दी जाएंगी। और लोग इसी के जरिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील करेंगे हालांकि कांग्रेस इस मामले में अभी तक बिल्कुल भी सन्न हैं क्योंकि उसे भी इस बात का कोई तोड़ नहीं समझ आ रहा है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
क्या है "मैं भी चौकीदार कैंपेन" पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट
Description
भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसा अनोखा कैंपेन- मैं भी चौकीदार कैंपेन" निकाला है जिसे देख कर विपक्ष के हाथ पांव फूल गए हैं और विपक्ष इस का तोड़ निकालने की कोशिश में
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo



ha main bhi chowkidar..