लालू यादव की किडनी इतने प्रतिशत तक हो चुकी है ख़राब
एक समय में अपने भाषण से संसद में लोगों को हंसते हंसते लोटपोट होने पर मजबूर कर देने वाले नेता लालू यादव इन दिनों कई सारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एक ओर जहां उन्हें चारा घोटाला मामले में सजा मिली है तो वहीं दूसरी ओर उनका स्वास्थ्य बिल्कुल भी उनका साथ नहीं दे रहा है।
किडनी नहीं कर रही है ठीक से काम –
लालू प्रसाद यादव इन दिनों अपने स्वास्थ्य के कारण काफी परेशानी उठा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजा गया था और जब ब्लड सैंपल की जांच की गई तो पता चला कि उनकी किडनी का 42% हिस्सा ही काम कर रहा है यानी कि लालू प्रसाद की किडनी का 58% हिस्सा बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है, जो काफी चिंता का विषय है, और जब से डॉक्टरों ने लालू यादव की इस रिपोर्ट को देखा है उनकी भी चिंता बढ़ गई है।
डॉक्टरों का मानना है कि देर से उठने के कारण और एक बेहतर दिनचर्या के हिसाब से ना चलना भी लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में गिरावट का बहुत बड़ा कारण है। फिलहाल चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने पर लालू प्रसाद यादव इन दिनों झारखंड स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं।
उन्होंने गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए अपनी जमानत याचिका भी दायर की जो झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा रद्द कर दी गई थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है ताकि बेहतर स्वास्थ्य बनाने के लिए उन्हें जमानत मिल सके।
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों पर सजा सुनाई गई थी। वहीं खराब स्वास्थ्य को देखते हुए लालू प्रसाद यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए जमानत दी जाए।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
लालू यादव की किडनी इतने प्रतिशत तक हो चुकी है ख़राब
Description
एक समय में अपने भाषण से संसद में लोगों को हंसते हंसते लोटपोट होने पर मजबूर कर देने वाले नेता लालू यादव इन दिनों कई सारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


