मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कम ही बोलते हुए देखे गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 अब उन्हें भी बयानबाजी करने पर मजबूर कर रहा है। जी हां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने बदलाव थोपने की बात कही है।
क्या है मनमोहन सिंह का बयान –
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने बयान दिया है और उन्होंने अपने बयान के जरिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने एक अवार्ड समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है कि, “प्रधानमंत्री के रूप में आपको राजनीतिक और सामाजिक प्रभावों पर नज़र रखनी होती है। यहाँ सार्वजनिक नीति में कोई भी नई चीज़, बिना उचित सहमति के सफल नहीं हो सकती। हमने खुद के लिए लोकतांत्रिक मार्ग चुना है।
इसलिए हम पर तानाशाही थोपने की गुंजाइश नहीं है।’ मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि “शायद मुझे यह कहने की इज़ाज़त दी जाए कि यह हमारे नेतृत्व की ज़िम्मेदारी है कि वह बदलाव की कठोरता को कम करे, विशेष रूप से हमारे समाज के कमज़ोर वर्ग के लिए।”
सिंह ने कारोबारियों का पक्ष रखते हुए कहा कि कारोबारियों में आज एजेंसियों का खौफ व्याप्त है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए उन्हें भी स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय करने की इजाजत होनी चाहिए।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह द हिंदू के द्वारा आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। दरअसल इस समारोह का नाम ‘द हिंदू बिज़नेस लाइन चेंजमेकर्स अवॉर्ड्स था जहां से उन्होंने लोगों को 2001 के उदारीकरण की शुरुआत के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा बयान
Description
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कम ही बोलते हुए देखे गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 अब उन्हें भी बयानबाजी करने पर मजबूर कर रहा है।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


