ऑस्ट्रेलिया की टीम नेCricket Featured Article Security Sports Trending हिन्दी लेख 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तानी दौरे पर जाने से किया इंकार

गौरतलब है कि भारत का दौरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को पाकिस्तान टीम के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलने का प्रस्ताव ऑफर किया गया था। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह दौरा मार्च और अप्रैल के महीने में तय किया गया था। मगर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान जाने से ही मना कर दिया। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस दौरे को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने ही रद्द कर दिया। दरअसल जब से पुलवामा में आंतकी हमला हुआ है, तब से वहां क्रिकेट खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। जी हां पाकिस्तान पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत चौथा वनडे : एश्टन टर्नर की करिश्माई पारी के आगे भारतीय टीम हारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने..

भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी की बैठक में जवाब देने की तयारी में

वही अगर खबरों की माने तो ऑस्ट्रेलिया के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि हम भविष्य में पाकिस्तान में मैच क्रिकेट होते हुए जरूर देखना चाहते है, लेकिन वर्तमान समय में फ़िलहाल कुछ महीने तक हम पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेल सकते। जी हां उनका कहना है कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए अभी यह समय सही नहीं है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तानी दौरे पर जाने से मना कर दिया।

सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था पाकिस्तान का यह क्रिकेटर

इसके साथ ही क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि हम पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों और ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियों के सम्पर्क में बने हुए है। उनकी राय सामने आने के बाद ही हम कोई फैसला ले सकते है। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत देश में आकर बहुत ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब हर किसी की नजर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की पारी पर टिकी हुई है।

क्रिकेट और क्रिकेटर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तानी दौरे पर जाने से किया इंकार India Alive
Article Name
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तानी दौरे पर जाने से किया इंकार India Alive
Description
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह दौरा मार्च और अप्रैल के महीने में तय किया गया था। मगर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान जाने से ही मना कर दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment