जानिए लोकसभा चुनाव 2019 के लिये क्या है कांग्रेस की रणनीति
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है । तिथि की घोषणा होने के पश्चात सभी राजनीतिक पार्टियों में खलबली सी मची हुई है । सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने रणनीतियों को लेकर गतिविधियां कर रही है । ऐसे में कांग्रेस ने भी रणनीति बनाकर उसका पालन करना शुरू कर दिया है ।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई है । जिसमें इस बात पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए किस प्रत्याशी को किन सीटी पर रखा जाए । ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन सकती है । दिग्गज नेताओं में शामिल कांतिलाल भूरिया को रतलाम झाबुआ से चुनाव में उतारने के बारे में कांग्रेस पार्टी सोच रही है । उसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना शिवपुरी से कांग्रेस मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में उतारने करने की सोच रही है ।
राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
लोकसभा चुनाव 2019 को प्राथमिकता देते हुए राजगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेंगे । मंदसौर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन , धार से गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी , खंडवा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और सतना से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुपुत्र अजय सिंह और वही सागर लोकसभा सीट से प्रभु सिंह का नाम लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तय माना जा रहा है । कांग्रेस ने इस बात की प्राथमिकता दी है कि महत्वपूर्ण सीटों पर ऐसे ही योग्य नेताओं का चुनाव किया जाए जिससे कि लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव जीतने का संभावना बढ़ सके ।
कमलनाथ के पुत्र लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ भी चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारे में हो रही है । मुख्यमंत्री कमलनाथ की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा है और उनके पुत्र नकुल नाथ वहां से ही चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं ।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस लगातार रणनीति बना रही है और अपने रणनीति वह ऐसे नेताओं को चुन रही है जो कि युवा हैं और उनके पास लोकसभा 2019 को जीतने का साहस है ।

