badlaBollywood Entertainment Featured Article 

हमारी उम्मीदों और अपेक्षाओं से आगे की फिल्म है ‘बदला’

सुजॉय घोष द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘बदला’ एक सस्पेंस थ्रिलर है| जो ऑडियंस की सोच और उम्मीद के अनुसार चलती है लेकिन अंत होते-होते फिल्म में छुपे सारे राज़ खुलने लगते है| ‘बदला’ स्पैनिश फिल्म ‘कॉन्त्रातिएंपो’, जिसे अंग्रेजी में ‘दी इनविज़िबल गेस्ट’ नाम से जाना गया, उसकी रीमेक है. सुजॉय घोष डायरेक्टेड इस फिल्म को रेड चिल्लिएस ने प्रोड्यस किया है यानि की फिल्म में शाहरुख खान ने पैसा लगाया है|

mid

नैना सेठी यानि की तापसी पन्नू एक कंपनी की मालकिन है| सक्सेसफुल, शादीशुदा और एक बच्ची की माँ भी है| और इन सब के अलावा उसका एक एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी है. अर्जुन(टोनी ल्यूक) नाम के एक लड़के के साथ जो पेशे से फोटोग्राफर है| जब ये दोनों अपने परिवार से अलग एक जगह कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मिलते हैं, तब एक एक्सीडेंट होता है. इस बाद एक्सीडेंट के बाद फिल्म के पांचों किरदारों की ज़िंदगियां जुड़ जाती हैं|

एक्टिंग की बात करे तो फिल्म में छोटे-बड़े जितने भी कलाकार है, सभी ने सरहानीय काम किया है| अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से ये साबित किया है की यूही ही उन्हें सदी का महानायक नहीं कहा जाता है| ‘पिंक’ में वकील का शानदार किरदार निभाने के बाद ‘बदला’ में भी उन्होंने वकील ‘बादल गुप्ता’ का किरदार निभाया है| तापसी पन्नू लगातार हर फिल्म से अपने आप को निखार रहीं है| वे मसाला फिल्मो, सब्जेक्टेड फिल्मो के बीच ताल-मेल बना कर चल रही है| फिल्म में मानव कॉल और अमृता सिंह की भूमिका भी सरहानीय है|
सुजॉय घोष ने फिल्म पर बारीकी से काम किया है और उनका काम नज़र आता है| फिल्म का एक बहुत ही फेमस डाइलोग है ‘बदला लेना हर बार सही नहीं होता, माफ़ कर देना भी हर बार सही नहीं होता’|
फिल्म 8 मार्च से सिनेमाघरों में लगी हुई है|और जनता की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है|

Summary
हमारी उमीदो और अपेक्षाओं से आगे की फिल्म है 'बदला'-India Alive
Article Name
हमारी उमीदो और अपेक्षाओं से आगे की फिल्म है 'बदला'-India Alive
Description
‘बदला’ स्पैनिश फिल्म ‘कॉन्त्रातिएंपो’, जिसे अंग्रेजी में ‘दी इनविज़िबल गेस्ट’ नाम से जाना गया, उसकी रीमेक है|फिल्म 8 मार्च से सिनेमाघरों में लगी हुई है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment