डांडी यात्रा के 89 साल पर पीएम ने लिखा ब्लॉग, हर घोटाले में शामिल
आज डांडी यात्रा को 89 साल पूरे हो गए हैं और यह दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 12 मार्च, 1930 को इस मार्च की शुरुआत हुई थी, जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “जब एक मुट्ठी नमक ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिला दिया ! उन्होंने साथ ही अपना ब्लॉग भी शेयर किया है,
अपने ब्लॉग पर मोदी ने अपने पाठकों से पूछा, “क्या आपको पता है कि डांडी यात्रा की योजना बनाने में मुख्य भूमिका किसकी थी?”
उन्होंने कहा, “वह महान सरदार पटेल थे जिन्होंने 390 किलोमीटर लंबी डांडी यात्रा के प्रत्येक मिनट की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी।”
उन्होंने कहा, “गांधी जी ने अपने कई कार्यो के माध्यम से बताया कि वे असमानता और जातिगत भेदभाव पर विश्वास नहीं करते। दुखद है कि कांग्रेस ने समाज को बांटने में कभी संकोच नहीं किया।”
मोदी ने गांधी जी के विचारों और कांग्रेस की संस्कृति के विरोधाभासी बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “सबसे भयानक जातिगत दंगे और दलित-विरोधी नरसंहार कांग्रेस के शासन में हुए।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी जी कांग्रेस की संस्कृति को बहुत अच्छे से समझते थे, “और इसीलिए वे कांग्रेस को भंग करना चाहते थे, विशेष रूप से 1947 के बाद।”
उन्होंने याद किया कि कैसे ब्रिटिश सरकार सरदार साहेब से डरी हुई थी कि डांडी यात्रा से कुछ समय पहले उसने सरदार पटेल को यह सोचकर गिरफ्तार कर लिया कि शायद गांधी जी इससे डर जाएंगे।
उन्होंने कहा, “हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। उपनिवेशवाद से लड़ने का महान लक्ष्य सब पर भारी रहा।”
उन्होंने कहा, “गांधी जी ने हमें समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति की दुर्दशा के बारे में सोचना सिखाया और साथ ही यह सोचना सिखाया कि हमारे कार्यो से उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा।”
उन्होंने कहा, “यह कहते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि हमारी सरकार के काम के सभी पहलुओं में गरीबी हटाने और समृद्धि लाने के बारे में विचार किया जा रहा है।”
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर


