नेहा कक्कड़ ने अमेरिकन डीजे मार्शमैलो के साथ लगाए जमकर ठुमके
अभी हाल में ही उन्होंने कोको कोला गाने पर डीजे मार्शमैलो के साथ डांस किया और देखते ही देखते उनका यह वीडियो वायरल होता जा रहा है।
आज प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में नेहा कक्कड़ एक ऐसा नाम है जिन्हें बच्चा बच्चा जानता है और उनके गानों पर कदम थिरकाता है। नेहा जितनी अच्छी गायिका है उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं, और यह बात नेहा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस वीडियोस डालकर साबित करती रहती हैं।
नेहा कक्कड़ ने जाने माने अमेरिकन डीजे मार्शमैलो के साथ कोको कोला गाने पर जमकर ठुमके लगाए और नेहा नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इस वीडियो पर नेहा ने डीजे मार्शमैलो के लिए एक बहुत ही प्यारा कैप्शन दिया। नेहा ने लिखा: “मैंने और मार्शमैलो ने टोनी कक्कड़ के कोको कोला गाने पर जबरदस्त डांस किया है।
यह डांस का मकसद सिर्फ खुशियां बांटना है और मार्शमैलो आपको हमारे देश भारत में सभी बहुत प्यार करते हैं।” वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकन डीजे मार्शमैलो ने भी नेहा कक्कड़ को शुभकामनाएं देते हुए अपने पोस्ट पर लिखा कि “मैंने नेहा को बीबर डांस फॉर्म सिखाने की कोशिश की लेकिन मुझे लगता है कि नेहा ने मुझे ही डांस सिखा दिया! क्या आप भी हमसे बेहतर डांस कर सकते हैं ?”
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है और उनके इस वीडियो लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा है।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy
Summary

Article Name
नेहा कक्कड़ ने अमेरिकन डीजे मार्शमैलो के साथ लगाए जमकर ठुमके
Description
अभी हाल में ही उन्होंने कोको कोला गाने पर डीजे मार्शमैलो के साथ डांस किया और देखते ही देखते उनका यह वीडियो वायरल होता जा रहा है।
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


