जाने आखिर क्यों कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़केBollywood Breaking News Entertainment Featured Article Humor News Trending हिन्दी लेख 

जाने आखिर क्यों कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के

यूँ तो कादर खान के निधन पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी दुखी है. मगर एक अभिनेता ऐसे भी है जो कादर खान के निधन को लेकर भड़के हुए है. जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के हुए है. बता दे कि कादर खान का निधन इकतीस दिसंबर यानि पिछले साल के आखिरी दिन पर हुआ था. ऐसे में उनके निधन पर हर किसी ने शोक व्यक्त किया है. वही अगर हम शक्ति कपूर की बात करे तो वह कादर खान के निधन से काफी सदमे में है.

जाने आखिर क्यों कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के

कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के..

इसके इलावा शक्ति कपूर का कहना है कि कादर खान अपने आखिरी समय में काफी अकेले रह गए थे और इसी बात को याद करके शक्ति कपूर भड़के हुए है. जी हां शक्ति कपूर का कहना है कि कादर खान का अकेलापन ही उन्हें खा गया. दरअसल शक्ति कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि उन्होंने अपना फ़िल्मी करियर ज्यादातर कादर खान के साथ ही गुजारा है. गौरतलब है कि शक्ति कपूर और कादर खान ने एक साथ सौ से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है.

आखिर क्यों..

इसके साथ ही कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के हुए नजर आते और गुस्से भरे शब्दों में कहा कि अब जब कादर चले गए है तो बॉलीवुड जगत के लोग उन्हें काफी याद कर रहे है. जी हां वास्तव में शक्ति कपूर को इस बात की शिकायत है कि जब कोई अभिनेता जिन्दा होता है, तब उन्हें कोई याद नहीं करता. केवल मरने के बाद ही उन्हें याद किया जाता है. इसके इलावा शक्ति कपूर का कहना है कि लोग तब उस अभिनेता की तारीफ क्यों नहीं करते, जब वह काम कर रहा होता है या संघर्ष कर रहा होता है या फिर जीवन में अकेला रह जाता है. बहरहाल कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के पर उनका मानना है कि लोग किसी अभिनेता के बारे में तब ही ज्यादा बात करते है, जब वह मर जाता है.

यहाँ तक कि शक्ति कपूर ने ये तक कह दिया कि पिछले काफी समय से जब कादर खान बीमार थे, तब किसी को उनकी फ़िक्र तक नहीं थी. इसके साथ ही शक्ति कपूर का कहना है कि कादर खान आर्थिक रूप से भले ही काफी सक्षम थे, लेकिन अपनी जिंदगी में वह काफी अकेले थे. इसके बाद शक्ति कपूर ने कहा कि वह जब भी कादर से बात करते थे, तब कादर उनसे कहते थे कि वह बड़े साहसिक रूप से फिल्मो में वापिस आएंगे.

जी हां कादर खान ने कहा था कि फिल्मो में वापिस आने के लिए ही उन्होंने नयी पीढ़ी की जुबान सीखी है. दरअसल कादर खान नयी पीढ़ी को भाषा का सही मतलब समझाना चाहते थे. ऐसे में शक्ति कपूर को हमेशा यही लगता था कि कादर खान फिल्मो में बड़ी जोरदार एंट्री करेंगे. मगर अफ़सोस कि ऐसा हो न सका.

इसके इलावा शक्ति कपूर का कहना है कि वह उन्हें मसीहा कहते थे. जी हां शक्ति कपूर उन्हें अपना गुरु मानते थे. बहरहाल अपने गुरु कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के हुए है.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
जाने आखिर क्यों कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के
Article Name
जाने आखिर क्यों कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के
Description
कादर खान के निधन पर शक्ति कपूर भड़के पर उनका मानना है कि लोग किसी अभिनेता के बारे में तब ही ज्यादा बात करते है, जब वह मर जाता है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment