ब्राह्मण विरोधी पोस्ट पर टि्वटर के सीईओ जैक डोरसेBreaking News Crime Featured Article News Opinion Social Media Trending हिन्दी लेख 

ब्राह्मण विरोधी पोस्ट पर टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे के खिलाफ एफ आई आर

टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे की मुसीबतें बढ़ गई है। राजस्थान के जोधपुर की अदालत ने टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर पर ब्राह्मण विरोधी पोस्ट बहुत अधिक मात्रा में शेयर किया गया। जिसकी वजह से टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे की मुसीबतें बढ़ गई और अब जोधपुर की अदालत ने उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दे दिया है ।

ब्राह्मण विरोधी पोस्ट पर टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे के खिलाफ एफ आई आर

विप्र फाउंडेशन के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने ब्राह्मण विरोधी पोस्ट शेयर करने के खिलाफ जोधपुर की अदालत में याचिका दायर की थी । याचिका दायर होने के पश्चात स्थानीय अदालत में याचिका को स्वीकार कर लिया था। इसके पश्चात मेट्रोपॉलिटन जज रचन बिस्सा ने इससे जुड़ी याचिका को स्वीकार करते हुए उस पर आज के दिन सुनवाई करने का निर्णय लिया था। सुनवाई पर निर्णय होने के पश्चात अदालत ने फैसला लिया कि टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे  के खिलाफ एफ आई आर इस मामले में दर्ज किया जाएगा ।

ट्विटर पर शेयर की ओर जाने वाली वायरल ब्राह्मण विरोधी पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस फोटो में जैक एक पोस्टर को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर लिखा था कि ब्राह्मण पितृसत्ता का नाश हो। इस ब्राह्मण विरोधी पोस्ट को लेकर टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे विवादों में घिर गए और इसके पश्चात इस पोस्टर को अधिक से अधिक शेयर किया जाने लगा। जिसके वजह से इनकी मुसीबतें काफी बढ़ गई और टि्वटर के सीईओ जैक डोरसे की आलोचना भी हुई।

इसके साथ ही ट्विटर के सीईओ पर यह आरोप भी लगा कि वह जाति विशेष का विरोध करना चाहते हैं । गौरतलब है कि ब्राह्मण विरोधी पोस्ट की फोटो तब की है जब वो भारत के दौरे पर आए थे। इस फोटो में महिला एक्टिविस्ट और पत्रकार के साथ ट्विटर के सी ई ओ नजर आ रहे हैं । इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर की जमकर आलोचना की है। बात यहां तक पहुंच गई कि मामला तूल पकड़ते हुए देखकर कंपनी को इस मामले को लेकर टि्वटर चलाने वालों व देश की जनता से माफी भी मांगनी पड़ी ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment