मैंने अगला लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुछ दिनों पहले लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है , ऐसा कह कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है । शनिवार को उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने के सवाल को नकारते हुए कहा कि ऐसी बात उन्होंने कभी नहीं की है । उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में मीडिया के सामने यह सारी बातें रखी है और कहा कि डॉक्टरों की ओर से उन्हें धूल और प्रदूषण से बचने के लिए सलाह दिया गया है ।
मैंने अगला लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज 41 वर्ष से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में राजनीति का हिस्सा रहते हुए, अब केंद्रीय मंत्री की पदभार संभाल रही है । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दिसंबर 2016 किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से डॉक्टरों ने मुझे प्रदूषण और धूल से बचने की सलाह दे रखी है। इसी कारण से मैं बहुत ज्यादा समय से चुनावी सभाओं से दूर रह रही हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जब भी चुनावी सभाओं के लिए जाती हूं तो कोशिश करती हूं कि खासकर कर चुनावी सभाओ का आयोजन बंद कमरे में किया जाए। जो मेरे लिए धूल से बचे रहने का एक अच्छा उपाय हो सकता है और मेरे अपने स्वास्थ्य की देखभाल भी हो सकती है ।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि यही वजह है कि मैंने अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है । लेकिन मैं कभी यह नहीं कहीं कि मैं राजनीति से सन्यास ले रही हूं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लेकिन मैं हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानीपूर्वक रह रही हूं । डॉक्टरों ने मुझे वायरल , प्रदूषण और धूल से बचने को कहा है। मैं चाहे जितना भी कोशिश करूं, लेकिन चुनाव के दौरान चुनाव सभा में शामिल होने के साथ , मैं धूल से दूरी नहीं बना पा रही हूं ।
अपने स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कहा कि वैसे तो मेरी उम्मीदवारी तय करना यह पार्टी का अधिकार है। लेकिन मैं अपने स्वास्थ्य कारणों से मैं अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला बना लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल ने सुषमा के इस फैसले पर उन्हें ट्वीट करके धन्यवाद कहा था ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

