मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथNews 

श्री कृष्ण के कर्म भूमि पर निहाल हो गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्री कृष्ण भगवान की कर्मभूमि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहली बार आना हुआ । यहां पर श्री कृष्ण भगवान को सांवर कहा जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस सांवर के दीवाने हुए वह कुरुक्षेत्र  का एक सांड है ।
यह सांड  हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के द्वारा दिया गया है । जो अब  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हो चुका है । गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सर्वप्रथम कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के 196 वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे । इस अवसर पर उन्होंने एक शेड का भी उद्घाटन किया जो कि गुरुकुल के 300 गायों में से देसी गायों के लिए बनाया गया है । इसकी लागत तकरीबन ₹10000000 है ।
 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गायों के साथ जब सांवरा को देखा तो एकटक से देखते ही रह गए । उन्होंने सांड के साथ अनेक मुद्राओं में फोटो भी  खिंचवाई ।
सहदेव सांवरे की उम्र इस समय 17 माह 12 दिन है । यह एक गिर नस्ल के सांड है । गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने इस बारे में बताएं कि सावरा उनके गौशाला की शान है । अभी तक जितने व्यक्ति ने भी  गुरुकुल के गौशाला का विचरण किया है ।  इनमें सभी को सैकड़ों हजारों की संख्या में सावरा सबसे अलग दिखा है । इसमें से सांवरे ने सबके मन और मस्तिष्क में अलग छाप बनाई है ।  सांवरा ने फरीदाबाद किसान मेले में ₹ 51 हज़ार  का पुरस्कार भी हासिल कर चुका है ।
हिमाचल के राज्यपाल के द्वारा दिए गए इस सांड के बारे में गुरुकुल के व्यक्तियों ने  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी विस्तार से जानकारी दी । सांवरे का आकर्षण इतना ज्यादा था कि योगी आदित्यनाथ कुछ क्षण के लिए उस सावरे के पास ही रुक गए और उसे एकटक निहारते रह गए ।
 इसके पश्चात देवव्रत आचार्य गोसेवा रघुवंश में खास रुचि रखने वाले योगी आदित्यनाथ को सांवरा उपहार के स्वरूप में देना उचित समझा ।  इसके पश्चात जल्द ही सहदेव गोरखपुर में  योगी आदित्यनाथ के विशाल गौशाला में सावरे को रखने का विचार बना रहे हैं ।

Related posts

Leave a Comment