चैंपियन ऑफ द अर्थNews 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने चैंपियन ऑफ द अर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैंपियन ऑफ द अर्थ के पुरस्कार से नवाजा गया जो कि पूरे भारत के लिए विश्व पटल पर गर्व की बात है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली में स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में एक समारोह के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियन ऑफ द अर्थ से सम्मानित किया गया ।
चैंपियन ऑफ द अर्थ का पुरस्कार पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गूतरेस ने अपने हाथों से प्रदान कर सम्मानित किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय दर्शन में प्रकृति के महत्व पर चर्चा किये ।  उन्होंने इसके साथ साथ यह भी बताया कि भारत देश वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किस प्रकार से कार्य कर रहा है और विश्व पर्यावरण को लेकर किस प्रकार से प्रतिबद्ध है । उन्होंने पर्यावरण के हित में किए जाने वाले कार्यों को भी गिनाया ।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के विश्व स्तरीय कार्यक्रम का भारत में संयोजन होना देश के लिए गर्व की बात है । उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का सम्मान नहीं बल्कि पूरे भारत के सवा सौ करोड़ लोगों का सम्मान है । पीएम मोदी ने कहा कि भारत देश के सवा सौ करोड़ लोग पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्ध हैं । यह सम्मान उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है ।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के उन  करोड़ों किसानों का सम्मान है जिनके लिए प्राकृतिक ऋतु चक्र ही जीवन चक्र है । यह सम्मान उनका सम्मान है जो कि जंगलों में रहकर जीवन से ज्यादा जंगल से प्यार करते हैं ।  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मिला यह सम्मान उन मछुआरे भाइयों का सम्मान है जो समुद्र से उतना ही लेते हैं जितना कि उन्हें जीवन यापन करने के लिए जरूरी है । प्रकृति के चक्र का ध्यान रखते हुए वह इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि जब मछलियां प्रजनन करती हैं तो उस समय पर अपने काम को रोक लेते हैं ताकि प्रकृति के नियमों में बाधा ना पड़े ।
प्रधानमंत्री में बढ़ते हुए प्रदूषण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वाहनों के लिए बीएस-4 सीधे बीएस 6 मानक के ईंधन को भारत देश में लागू किया गया है । हमारा लक्ष्य है कि आने वाले 2 सालों में उत्सर्जन का सीमा 2005 की सीमा से लगभग 25% कम हो ।

Related posts

Leave a Comment