मंच पर ही किरण बेदी और विधायक एक-दूसरे से भिड़े
गांधी जयंती के विशेष अवसर पर पुडुचेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम पूरी तरह से विवाद की वजह से अपने उद्देश्य से भटक गया । इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी और ए आई ए डी एम के के विधायक को आमंत्रित किया गया था ।
गौरतलब है पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त राज्य घोषित करने के लिए यह कार्यक्रम गांधी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा था । ए आई ए डी एम के विधायक के भाषण के दौरान का माइक बंद हो गया । इस पर विधायक नाराज हो गए ।
अपने अभिभाषण के दौरान ए आई ए डी एम के के विधायक पुडुचेरी प्रशासन पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे । जिसमें उन्होंने पुडुचेरी में उपस्थित अनेक मुद्दों पर पुडुचेरी की आलोचना कर रहे थे ।
अपने आलोचना में उन्होंने पुडुचेरी प्रशासन को बहुत ही बुरा भला कहा । उनके अभिभाषण के दौरान ही माइक बंद हो गया । उनका कहना था कि माईक किसी तकनीकी खराबी के कारण बंद नहीं हुआ बल्कि लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी के कहने पर माइक को बंद किया गया है ।
विधायक अनबलगन का कहना है कि गवर्नर किरण बेदी ने माइक को इसलिए बंद करवा दिया था कि पुडुचेरी प्रशासन में जो भी हो रहा है वह जनता के सामने ना आ पाए । किरण बेदी उनको सच को जनता के सामने लाने से रोक रहे हैं ।
इसके पश्चात किरण बेदी और विधायक ए आई ए डी एम के के विधायक में काफी कहासुनी हुई । जिसमें किरण बेदी ने उनको मंच से ही कहा कि वह इस कार्यक्रम को छोड़कर बाहर चले जाए । इसके पश्चात ए आई ए डी एम के के विधायक कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए ।
इस घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट किया कि एक विधायक का माइक उस वक्त बंद कर दिया गया जब वह सम्मानित मंत्रियों की मौजूदगी में अपना भाषण संक्षिप्त करने की गुजारिश के बावजूद अपने भाषण को बोले चले जा रहे थे । उन्होंने सभी की अपील ठुकरा दी। इसके बाद वह भड़क उठे। पुडुचेरी को ओडीएफ बनाने की दिशा में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

