कुछ अच्छी चीजों के होने में समय लगता है-मोहन भागवत
पतंजलि योगपीठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत शिरकत किये । उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने राम मंदिर को लेकर जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही राम मंदिर का निर्माण अयोध्या की धरती पर होगा ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश भारत एक ऐसा देश है जहां पर अनेक धर्म के लोग साथ रहते हैं । यहां अनेकता में एकता प्रतिबिम्बित होती है । अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अवश्य रूप से होगा । केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं । परंतु सबसे बड़ी बात यह है कि वह या विरोध खुलेआम नहीं कर रहे हैं ।
इसका प्रमुख कारण यह है कि हमारे देश में बहुसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं और वह भगवान राम की पूजा भी करते हैं । अगर वह खुलेआम विरोध करेंगे तो उनके वोट बैंक को झटका लग सकता है । 2019 का चुनाव सभी पार्टी पार्टियों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनाव है इसलिए वह ऐसा नहीं कर रहे हैं ।
मोहन भागवत ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में तेज़ी से सुधार हुआ है । उन्होंने कहा कि हर सरकार की अपनी एक सीमाएं होती हैं और इन्हीं सीमाओं के चारों ओर उसे काम करना होता है । इन सीमाओं के अंतर्गत संत और पुरोहित नहीं आते । उन्हें धर्म समाज और देश को ध्यान में रखकर उनके उत्थान के लिए कार्य करना होता है ।
योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश में मंत्री और धनी लोग अक्सर असफल हो जाते हैं वही अक्सर साधु लोग सफल हो जाते हैं उन्होंने कहा कि मंत्रियों और धनी लोगों को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि संत और महंत उनसे ज्यादा सक्षम और प्रतिभाशाली हैं वे वहां भी सफलता का परचम लहरा सकते हैं जहां पर मंत्री और धनी लोग कुछ भी नहीं कर सकते ।

