Breaking News Trending लोकसभा 2019 

सपना चौधरी का बड़ा बयान नहीं ज्वाइन किया है कांग्रेस पार्टी

हरियाणवी बाला और मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस के दीवाने करोड़ो हैं। खासकर सपना चौधरी को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बहुत ज्यादा ही पसंद किया जाता है। लेकिन पिछले दिनों से एक खबर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में चल रही है कि सपना चौधरी ने कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है, लेकिन दरअसल ऐसा कुछ भी नहीं है।
सपना चौधरी ने खुद दिया बयान – 
सपना चौधरी ने कांग्रेस को ज्वाइन करने की अफवाह पर खुद बयान दिया है। सपना चौधरी भी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया की खबरों से वाकिफ हो रही थी यही वजह है कि आज जब सपना चौधरी से उनके लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार और चुनाव लड़ने की अटकलों पर सवाल पूछा गया तो सपना चौधरी ने इस पर जवाब दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
सपना चौधरी ने एएनआई समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा है कि – ” मैंने कांग्रेस पार्टी नहीं ज्वाइन की है। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जो तस्वीर है वह पुरानी है। मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने के लिए नहीं जा रही हूं।” 
तो अब आपको भी यह बात समझ में आ गई होगी कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जो खबर बड़ी तेजी से वायरल की जा रही थी जिसमें सपना चौधरी के साथ की तस्वीर में प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आ रही थी, उस तस्वीर को शेयर करके यह कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के चलते सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है । और आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में वह कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। फिलहाल सपना चौधरी ने इन सभी हवा-हवाई बातों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की ओर से किसी भी नेता के द्वारा इस बात पर टिप्पणी नहीं की गई कि यह खबर झूठी है कि सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की है, क्योंकि कांग्रेस को भी डर था कि अगर उसका हित अनजाने में हो ही रहा है तो वह भी इस पर टीका टिप्पणी करके अपना सिर फुटव्वल क्यों करें।
Summary
Description
सपना चौधरी ने कांग्रेस को ज्वाइन करने की अफवाह पर खुद बयान दिया है। सपना चौधरी भी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया की खबरों से वाकिफ हो रही थी यही वजह है कि आज जब सपना चौधरी से उनके लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार और चुनाव लड़ने की अटकलों पर सवाल पूछा गया तो सपना चौधरी ने इस पर जवाब दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। 
Author
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment