Breaking News 

2300 सैलानी सुरक्षित, अंडमान से निकाले गए

अंडमान में सोमवार से फंसे 1600 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, इनमें से दर्जनों पर्यटक विदेशी भी थे।शुक्रवार को मौसम में सुधार आने के बाद नौसेना, तटरक्षक बल और केंद्रीय प्रबंधन ने सुबह चक्रवात प्रभावित अंडमान के द्वीपों पर फंसे 1600 पर्यटकों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय साझा बचाव कार्य शुरु किया था। बचाव अभियान में हैवलॉक द्वीप पर फंसे सैलानियों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर लाया गया।

अंडमान निकोबार के एक अधिकारी ने कहा, ‘बाकी बचे सैलानियों को आज रात तक सुरक्षित बचा लिया जाएगा। सभी सुरक्षित हैं और उनका ध्यान रखा जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि एयरफोर्स के तीन एमआई-17वी-5 मिलिटरी ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर, तीन पवन हंस हेलीकॉप्टर और नेवी की सात नौकाएं लगातार बचाव कार्य में लगे रहे।

Related posts

Leave a Comment