कविता शायरी 

ज़िन्दगी का सामना

जब अंत है मौत,
तो किस्से दरें हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

आंसुओं से लड़,
खुशियों को जीते हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

अपनो से हार,
तेरा दिल जीतें हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

खुद को सम्भाल,
आगे बढ़े हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

लबों की मुस्कान,
कहीं जाने ना दे हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

मुश्किल जो आये,
बिल्कुल ना डरें हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

ज़ख्मों को अपने,
चलो भूल जाएं हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

कामियाबी की ऊँचाई,
हासिल करें हम।
आ ज़िन्दगी तेरा सामना करें हम।।

Related posts

2 Thoughts to “ज़िन्दगी का सामना”

  1. Jivnesh tyagi

    Hum to kar hi the hai samna ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️???????????????

Leave a Comment