Featured Article health 

इन तरीको से आसानी से छुड़ाया जा सकता है, होली का रंग

भारत में हर जगह होली, कई तरह से मनाई जाती है| कहीं पर लोग रंगों से होली खेलते हैं, कहीं पर फूलों से और तो और उत्तर प्रदेश के मथुरा में तो लठ मार होली खेली जाती है| लेकिन पिछले काफी सालो से रंगो में केमिकल मिल कर आ रहा है, जो हमारे शरीर और बालों को काफी नुकसान पहुँचाता है| कई दफा ख़राब रंगो का इस्तेमाल करने के कारण शरीर में कई जगह दाने भी निकल आतें है| लेकिन जरा सी समझदारी दिखा कर हम केमिकल युक्त रंगो से अपने शरीर की हिफाज़त कर सकते है|

तो आज हम आपको बताने जा रहे है की होली खेलने से पहले इन् चंद बातो का ध्यान रख के हम खुद को सुरक्षित रख सकते है|

होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर कोई आयल या क्रीम अच्छे से लगा ले| ऐसा करने से होली के रंग आपकी त्वचा पर नहीं चढ़ेंगे और आप आसानी से इन रंगों से निजात पा लेंगे|

होली के रंगों को चेहरे छुड़ाने के लिए बार-बार पानी से मुह्ह न धोये| इससे आपका चेहरा एकदम सूख जाएगा और चेहरे की त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचेगा. इसीलिए हम यहाँ बताये गए कुछ बेहद ही आसान तरीको से आप अपने चेहरे का ख्याल रख सकते है|

बेसन से उबटन करना सबसे पुराना और रामबाण तरीका है | ये न सिर्फ आपके चेहरे से केमिकल वाले रंगो को छुड़ा देगा बल्कि आपका चेहरा साफ़ भी कर देगा साथ ही साथ ये आपके चेहरे को नमी भी प्रदान करता है| इसके लिए आपको बस एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाना होगा. फिर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें. वहीं जब आपको लगे की ये सूख गया है तो इसे साफ कर लें. वहीं अगर आपके पास दही नहीं है तो, आप बेसन में नींबू का रस या दूध भी डालकर फेस पैक बना सकते हैं

Summary
इन तरीको से आसानी से छुड़ाया जा सकता है, होली का रंग
Article Name
इन तरीको से आसानी से छुड़ाया जा सकता है, होली का रंग
Description
होली के रंगों को चेहरे छुड़ाने के लिए बार-बार पानी से मुह्ह न धोये| इससे आपका चेहरा एकदम सूख जाएगा और चेहरे की त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचेगा.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment