Bollywood Entertainment Featured Article 

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म ‘लुका छुपी’

बिज़नेस के लिहाज़ से अगर बात की जाए तो ताज़ा रिलीज़ हुई फिल्मो में सबसे अच्छा बिज़नेस फिल्म ‘लुका छुपी’ का रहा है| फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफलता का पैमाना कहे जाने वाला सौ करोड़ का आकड़ा पार कर सकती  है क्यूकी फिल्म अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में लगी है| वहीँ दूसरी ओर ;एक अच्छी-खासी स्टार कास्ट वाली फिल्म ‘सोनचिरैया’ बॉक्स ऑफिस में कोई खास कमाल नहीं कर पायी| फिल्म को दर्शको ने नकार दिया|

फिल्म “लुका छुपी” की कहानी मथुरा के लोकल न्यूज़ रिपोर्टर गुड्डू (कार्तिक आर्यन) और मथुरा की संस्कृति के ठेकेदार और नेता त्रिवेदी जी (विनय पाठक) की बेटी रश्मि (कृति सेनन) की है| जो एक-दूसरे से प्यार करते है।लेकिन वो दोनों एक-दूसरे को थोड़ा ज्यादा समझना चाहतें है। ऐसे में लिव इन में रहने के लिए दोनों ग्वालियर जा कर रहने का फैसला करते है। दोनों एक माकन किराए पर ले कर शादी-शुदा बन कर रहने का नाटक करते है। आगे क्या-क्या मुश्किलें आती है, फिल्म उस बारे में है।

लुका छुपी फिल्म को लिखा है रोहन शंकर ने और फिल्म को डायरेक्ट किया है, लक्ष्मण उतेकर ने।लक्ष्मण उतेकर, इससे पहले कई साऱी फिल्मो में सिनेमेटोग्राफ्री कर चुके है।
एक्टिंग की बात करें तो गुड्डू के रोल में कार्तिक आर्यन पूरी तरह से ईमानदार और सहज नजर आते हैं। हर दृश्य चाहे वो कॉमेडी हो, रोमांटिक हो या बेबसी का हो उन्होंने हर रंग को बेहतरीन ढंग से निभाया है। कृति सेनन भी उनका भरपूर साथ निभाती नज़र आती है। इन दोनों की जुगलबंदी और आपसी तालमेल आपको फिल्म में बांधे रखती है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने अपनी चिरपरिचित शैली के अनुसार काम किया है। फिल्म में इन दोनों का मौजूद होना फिल्म में एक नई जान फूंक देता है।

Summary
सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म 'लुका छुपी'-India Alive
Article Name
सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है फिल्म 'लुका छुपी'-India Alive
Description
लुका छुपी फिल्म को लिखा है रोहन शंकर ने और फिल्म को डायरेक्ट किया है, लक्ष्मण उतेकर ने।लक्ष्मण, इससे पहले कई साऱी फिल्मो में सिनेमेटोग्राफ्री कर चुके है।
Author
Publisher Name
India Aive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment