Breaking News 

हैदराबाद: मैरिज रैकेट केस में एक और काजी गिरफ्तार

हैदराबाद मैरिज रैकेट केस में पुलिस ने सोमवार रात एक और काजी को गिरफ्तार किया है। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ कागजात बरामद किए हैं। डीसीपी साउथ वी सत्यनारायण ने बताया ‘ओमान के तीन नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों नागरिक अपने साथ अनुमति पत्र भी लाए थे।’

इससे पहले, हैदराबाद पुलिस ने बीते बुधवार को एक और मैरिज रैकेट का भंडाफोड़ किया और 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें चार मौलानाओं समेत सऊदी अरब, अमन और कतर के 8 शेख भी शामिल हैं। इनपर निर्दोष लड़कियों के साथ धोखेबाजी का आरोप है जो शादी के नाम पर छल करते हैं।

पुराने शहर से पुलिस ने रैकेट में शामिल चार लॉज मालिकों व पांच दलालों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, अरब शेखों ने फलकनुमा व चंद्रयान गट्टा नामक दो नाबालिग लड़कियों से कंट्रैक्‍ट के आधार पर शादी की।

Related posts

Leave a Comment