Breaking News 

पाकिस्‍तानी परमाणु ठिकानों को तबाह कर दें अमेरिका-भारत: पूर्व अमेरिकी सीनेटर

पूर्व अमेरिकी सीनेटर लैरी प्रेसलर ने सोमवार को सुझाव दिया कि भारत और अमेरिका दोनों ही पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को खत्म करने के लिए हमला करें। साथ ही सीनेटर ने डोनाल्ड ट्रंप को बेहतर अमेरिकी राष्ट्रपति बताया क्योंकि हाल में ही ट्रंप ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की निंदा की थी।

प्रेसलर ने सुझाव देते हुए कहा कि ट्रंप को पेंटागन पर कार्रवाई करनी होगी जो हमेशा पाकिस्तान को प्रोत्साहित करता है। इससे पहले पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की निंदा की और आतंकवाद की जननी कहा। हाल ही में ट्रंप ने पेंटागन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये ‘दलदल’ है। ये सभी बातें इस तरफ इशारा करती हैं कि ट्रंप जल्द ही रक्षा मुख्यालय में मौजूद पाकिस्तान के हमदर्द लोगों को किनारे लगाएंगे।

गौरतलब है कि तीन बार सांसद रह चुके लैरी प्रेसलर 1990 में उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उनके संसोधन प्रस्ताव पर अमेरिकी संसद ने मंजूरी दे दी और पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता रोक दी गई। लैरी प्रेसलर हमेशा से पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता के विरोधी रहे हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने एक किताब भी लिखी है, नेबर्स इन आर्म्स, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे पाकिस्तान ने अमेरिकी सहायता का प्रयोग परमाणु हथियारों को विकसित करने में किया।

 

Related posts

Leave a Comment