Featured Article 

गौंडा में गौ माता बनी स्वार्थ सिद्धि माता गौहत्या कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश का हुआ पर्दाफाश

 

अगर आज के समय में गौ माता को स्वार्थ सिद्धि माता कहा जाये तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योकि यूपी के गोंडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब राजनैतिक स्वार्थ सिद्ध करने के लिए या यूं कहे सत्ता परिवर्तन की चाहत व् मकसद को लेकर कुछ गली छाप हिन्दू नेता ही गोकशी करते हुए रंगे हाथ पकडे गए और इस गोकशी का सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद था यूपी में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न कर वतर्मान राज्य सरकार को अस्थिर करना !

 

अगर हम आज इस पूरे घटना क्रम पर प्रकाश डाले तो गोकशी का आरोप एक उच्च जाति पर है
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में बीती रात कुछ लोग गणेश प्रसाद दीक्षित की बछिया उनके दरवाजे से खोल ले गए और गांव के बाहर मक्के के खेत में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। गोकशी का आरोप गणेश दीक्षित के पड़ोसियों पर लगा है जो उन्हीं के समुदाय से आते हैं। बछिया के गायब होने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के पास ही एक खेत में कुछ आहट मिली। लोगों के पहुँचने पर दोनों मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और मौके से भागते हुए रामसेवक और मंगली को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दुर्गा पूजा और मोहर्रम को लेकर कुछ लोगों में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी। जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। भियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

Leave a Comment