स्मृति ईरानी बोलीं- सबको समान अवसर से बनेगा नया भारत
माइंड रॉक्स के लेसन फ्रॉम मिनिस्टर सेशन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के खिलाफ युवाओं को खड़ा होना होगा. उन्होंने न्यू इंडिया युवाओं का होगा, उनके कल्पना का होगा. जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं होगा. इस सपने को साकार करने के लिए युवाओं का साथ चाहिए. युवा जब न्यू इंडिया में हिस्सेदार होंगे, तो न्यू इंडिया का कांसेप्ट अपने बन जाएगा.
युवाओं को ध्यान रखना होगा कि हम गंदगी न फैलाएं और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहें. स्मृति ने कहा कि मुझे डर नहीं लगता कि असफलता को लेकर मुझे डर नहीं लगता. शुरुआत में मुझे संघर्ष करना पड़ा, लेकिन सफलता आपसे दूर नहीं रह पाती.
स्मृति ईरानी ने कहा कि युवाओं को नेता बनने से डरना नहीं चाहिए. राहुल गांधी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पैदाइश के आधार पर यह किसी का विशेषाधिकार नहीं है. ईरानी ने कहा कि न्यू इंडिया में मेहमत के दम पर सफलता हासिल करने वालों का सम्मान होगा.
उन्होंने कहा कि आपकी राजनीति से किसी व्यक्ति का जीवन बदलता है, तो यही आपकी सफलता है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनता से जुड़ाव कट गया है.

