Breaking News 

सोनिया गांधी ने चिदंबरम से तहलका को वित्त उपलब्ध कराने वालों से अनुचित व्यवहार नहीं करने को कहा था : जया जेटली

यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी ने 2004 में तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को पत्र लिखकर उनसे सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि तहलका का वित्त पोषण करने वालों से ‘‘अनुचित व्यवहार’’ नहीं किया जाए. समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली ने इस बात का दावा किया है. तहलका पत्रिका ने अटल बिहारी वाजपेयी नीत राजग सरकार के दौरान रक्षा सौदे में कथित भ्रष्टाचार पर स्टिंग ऑपरेशन किया था जिस कारण तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को इस्तीफा देना पड़ा था.

जया ने ये दावे अपनी किताब ‘‘लाइफ अमंग द स्कॉर्पियंस’’ में किए, जिसमें तहलका के ‘ऑपरेशन वेस्ट इंड’ स्टिंग को लेकर वह कांग्रेस को निशाना बनाती प्रतीत होती हैं. असम राज्य मानवाधिकार आयोग के तत्कालीन प्रमुख न्यायमूर्ति एस एन फुकन को जनवरी 2003 में तहलका जांच के लिए नामित किया गया था.

Related posts

Leave a Comment