साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत 23वें स्थान पर
संयुक्त राष्ट्र की दूरसंचार एजेंसी अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन (ITU) के मुताबिक वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत 165 देशों में 23वें स्थान पर है। वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक दुनिया के देशों की साइबर सुरक्षा को लेकर आवश्यक उपायों और जिम्मेदारियों को दर्शाता है। इस सूची में 0.925 अंकों के साथ सिंगापुर पहले नंबर पर है।

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन द्वारा जारी यह दूसरा वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 38 प्रतिशत देशों ने साइबर सुरक्षा रणनीति प्रकाशित की है। 12 प्रतिशत और सरकारें इसे बनाने की प्रक्रिया में हैं। इस रिपोर्ट में साइबर सुरक्षा को ले कर देशों में आपसी सहयोग की संभावनाओं की बात भी काही गयी है।
