Breaking News 

वासेनार और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल होने का प्रयास कर रहा भारत

भारत के लिए एनएसजी मेंबरशिप के रास्ते में चीन लगातार रोड़ा बना हुआ है। ऐसे में भारत ने निर्यात नियंत्रक दो संगठनों वासेनार अरेंजमेंट और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल होने के लिए सक्रियता से कोशिश शुरू कर दी है। इन दोनों ही सगंठनों में चीन शामिल नहीं है, इसलिए इनमें भारत को सदस्यता मिलने में अड़चन की आशंका नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि वासेनार अरेंजमेंट की सदस्यता के लिए आवेदन की प्रकिया शुरू की जा चुकी है। इन दो संगठनों में शामिल होने से परमाणु अप्रसार को लेकर भारत की विश्वसनीयता बढ़ेगी साथ ही एनएसजी में भी भारत की दावेदारी को मजबूती मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment